तीखी बहस केे बीच विवाह हेतु लड़कियों की आयु 21 वर्ष करने संबंधी विधेयक युवा संसद में पारित अवैध उत्खनन और शिक्षा के गिरते स्तर पर हुई युवा संसद में गर्मागर्म बहस प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने तीखे प्रश्न पूछ कर सरकार को जमकर घेरा। युवा संसद- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रामाकोना का अभिनव आयोजन रामाकोना- प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है, शालाएं शिक्षक विहीन है, मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी हर दूसरे दिन अखबार की न्यूज़ बनती है, शिक्षकों को अध्यापन कार्य से वंचित कर उन्हें अन्य शासकीय कार्यों में झोंक दिया जाता है, शिक्षक अन्य कार्यों के बोझ तले दबा हुआ है ।