*मानस सम्मेलन एवं भागवत कथा में सम्मिलित हुए रामनारायण परतेती* *परतेती ने भाजपा नेताओं के साथ बढ़ाई अमरवाड़ा में सक्रियता* अमरवाड़ा - ग्राम खिरेटी चारगांव में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित विशाल भागवत कथा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री रामनारायण परतेती, भाजपा जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष नेमा, भूप सिंह पटेल, भगवत पटेल, भाजपा जिला मंत्री मनोज नेमा, नरेंद्र राय, मुकेश यादव, युग ठाकुर ने पहुंचकर भागवत कथा श्रवण कर ग्राम वासियों से भेंट की। *इस अवसर पर भाजपा नेता रामनारायण परतेती ने ₹5001 की राशि भागवत कथा आयोजकों को भेंट की और सफल आयोजन की बधाई दी।* हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए *रामनारायण परतेती ने कहा आपके बीच भविष्य में भी निरंतर सक्रिय रहते हुए आपके प्रत्येक सुख दुख में सम्मिलित होकर आपकी समस्याओं का निराकरण करने तत्पर रहूंगा* ग्राम वासियों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं से उन्हे अवगत कराया जिस पर भाजपा नेताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, प्रभारी मंत्री कमल पटेल जी के माध्यम से सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने आश्वासन दिया।
