मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्रेडिट कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले मत्स्य विभाग के जिला अधिकारी को बुधवार को समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की सबसे कम प्रगति विभाग की ओर से सामने आए हैं। इस पर जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कारवाई करने के लिए आदेशित किया है। वहीं जिले में सीएम हेल्पलाइन व जन सेवा शिविर में आई शिकायतों के निराकरण के लिए जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक महिला घायल हो गई। जहां मौजूदा आरपीएफ और जीआरपीएफ स्टाफ ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है ।दरअसल छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 की है। जहां बुधवार सुबह 11बजे आमला से चलकर छिंदवाड़ा आने वाली मैमू ट्रेन में परासिया निवासी महिला छिंदवाड़ा आ रही थी। जहां चलती ट्रेन में उतरने के प्रयास में प्लेटफार्म पर गिर गई। आरपीएफ और जीआरपीएफ के कर्मचारियों सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाकर इलाज चल रहा है। क्लिक कर और डियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,मौसम के करवट बदलने के साथ ठंड के कारण वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। लगभग हर दूसरे घर में मौसमी बीमारियों ने लोगों को जकड़ रखा है। वायरल से पीड़ित पेशेंट के शरीर का तापमान 102 से 105 डिग्री तक पहुंच रहा है। खासकर बच्चे बुखार से तप रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों वायरल के मरीजों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। इसमें सबसे अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी और तेज बुखार के साथ इन्फेक्शन का इलाज कराने पहुंच रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत लगाए जा रहे शिविरों में ग्रामीण क्षेत्र से चार लाख से ज्यादा लोगों ने अलग-अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। जनपदों में लगाए जा रहे शिविरों के बाद अब तकरीबन 4 लाख 15 हज़ार आवेदनों में से पात्र हितग्राहियों को योजना के लाभ दिलाए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अब तक बैंक से जुड़ी यानी लोन सहित अन्य मामले जिनका निपटारा बैंक से होता है ।यह प्रकरण लंबित है। वहीं दूसरी ओर तकरीबन 3 लाख 67 हज़ार आवेदनों को अलग-अलग योजनाओं या फिर समस्याओं के निराकरण किए जाने का दावा किया जा रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल छिंदवाड़ा प्रवास पर है ,इस प्रवास के दौरान सुश्री उईके बुधवार शाम वृंदावन लॉन में आयोजित युवा जनजातीय प्रतिभा सम्मान व सामाजिक मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में जनजातीय की 110 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसमें पढ़ाई में अव्वल आने वाले होनहार के साथ खेलकूद में राष्ट्रीय व राज्य स्तर की प्रतिभागियों में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत कर लाने वाले को सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल सुश्रीउईके ने कहा कि समाज के उत्थान में सभी एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने जनजातीय समाज की सफलता पर खुशी जाहिर की और प्रतिभागियों को सराहना करते हुए और आगे बढ़ने और अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। क्लिक कर और ओ सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इस सत्र में 4 नए सीएम राजे स्कूल शुरू हो चुके हैं। भले ही इन स्कूलों को शुरू तो कर दिया गया है। लेकिन इसमें सुविधा अब तक मुहैया नहीं हो पाई है। हालात यह है कि, शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों को घर से लाकर छोड़ने के लिए लगाई जाने वाली बसों का टेंडर नहीं कर पाए हैं। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार इसके लिए विभाग ने तीन बार टेंडर प्रक्रिया कर चुके हैं। लेकिन ऑपरेटर इसके लिए इच्छुक नहीं है ।वहीं शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बस के लिए 13 अगस्त को तीसरी बार सीएम स्कूल बसों के संचालन के लिए टेंडर जारी किया था। लेकिन एक भी बस ऑपरेटर इसमें शामिल नहीं हुआ है। क्लियर कर ऑडियो सुन सकते हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी,, उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, सभापति , पार्षदो के सहयोग से किया जा रहा पार्क का सौदर्यीकरण।। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गो के लिए व्यायाम और खेलकूद के लिए एक उचित स्थान बनाया जा रहा है।
अमरवाड़ा जनपद सभाकक्ष में हुआ आयोजन
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में धनतेरस से ही ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। रात में वह गिरने की मात्रा बढ़ गई है। उत्तरी तेज हवाओं के उन्हें मौसम बदल दिया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 1 सप्ताह के भीतर तेज ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं अब बारिश के जो भी सिस्टम सक्रिय होंगे। उससे बारिश होने के आसार कम नजर आ रहे हैं। वही मौसम शुष्क बने रहने से अभी अधिकतम तापमान सामान्य 28 डिग्री बना हुआ है। और जबकि न्यूनतम रात का पारा 15 डिग्री नीचे आ गया है। अधिकतम पारा चढ़ने और न्यूनतम पारा गिरने को देखे जा सकते हैं ।जिले में 1 सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव होगा। इसके बाद मौसम में पूरी तरीके से बदलाव जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में छिंदवाड़ा से नैनपुर ट्रेन को चलाए जाने को लेकर आंदोलन, ज्ञापन, धरना देकर छिंदवाड़ा से नैनपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग उठ रही है। रेलवे की ओर से इस ट्रेन को चलाए जाने के लिए समय सारणी भी जारी कर दी गई है। लेकिन ट्रेन शुरू नहीं हुई है। यह पर रेलवे अधिकारियों की मानें तो डीजल इंजन से ट्रेन चलाई जाने का दावा किया जा रहा था। लेकिन अब इलेक्ट्रिफिकेशन के बाद ही ट्रेन चला जाने की चर्चा है। ऐसे में यदि डीजल इंजन के बजाय इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलाई जाती है ।तो इसके लिए नए साल यानी जनवरी माह तक का इंतजार कर रहा होगा ।दरअसल छिंदवाड़ा से नैनपुर के बीच बने में से दिसम्बर माह तक का इलेक्ट्रिशियन का काम चल रहा है ।जो अब दिसंबर माह में पूरा हो पाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
