मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,मौसम के करवट बदलने के साथ ठंड के कारण वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। लगभग हर दूसरे घर में मौसमी बीमारियों ने लोगों को जकड़ रखा है। वायरल से पीड़ित पेशेंट के शरीर का तापमान 102 से 105 डिग्री तक पहुंच रहा है। खासकर बच्चे बुखार से तप रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों वायरल के मरीजों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। इसमें सबसे अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी और तेज बुखार के साथ इन्फेक्शन का इलाज कराने पहुंच रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।