मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक परिवाद की अंतिम सुनवाई के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पर 50 हजार रूपये के हर्जाने का फैसला सुनाया है। वहीं इस मामले में जिला कलेक्टर की भी जिम्मेदारी तय की गई है ।परिवाद मुकेश चौरिया मंगली बाजार परासिया की ओर से अधिवक्ता अकील अहमद फिरदौसी ने कहा कि उनके पक्षकार ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में वाहन का रोड टैक्स जमा करने के साथ सभी शुल्क भी जमा किए थे। इसके बाद भी पक्षकार के वाहन का संशोधित पंजीयन उन्हें नहीं दिया गया था। इस मामले में जिला आयोग में परिवाद दायर किया गया था। आयोग ने पक्षकार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को 50 हजार रूपये का हर्जाना पीड़ित को देने का आदेश दिया है ।वहीं जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की कृषि उपज मंडी में दीपावली की छुट्टियों के बाद 27 अक्टूबर से शुभ मुहूर्त में खरीदी शुरू होगी। 26 अक्टूबर तक मंडी में नीलामी कार्य बंद होने के बाद 27 अक्टूबर गुरुवार को खरीदी मुंग खरीद के साथ होगा। छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने कहा कि 24 से 26 अक्टूबर तक दीपावली के अवसर पर मंडी में नीलामी कार्य बंद रखने का निर्णय लिया गया था। 27 अक्टूबर दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक लाभ का चौगड़िया शुभ मुहूर्त पर खरीदी शुरू हो गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
*अंबेडकर पार्क के पास दारु भट्टी को लेकर जबरदस्त हंगामा सभापति और उपाध्यक्ष पहुंची मौके पर* अमरवाड़ा वार्ड क्रमांक 4 में हाथ ठेला यूनियन के समस्त गरीब आशा है प्रीत होकर हाथ ठेला स्टैंड पर संयुक्त रुप से साफ सफाई एवं गोबर से लिप का फूल माला चढ़ाकर लक्ष्मी जी स्थापित कर कर पूजा पाठ की सुबह देखने को मिला की दारू की बोतल और डिस्पोजल और पूजा करने का स्थान दिया कि ऊपर शराब पीने वाले ने अज्ञात लोगों ने बाथरूम कर कर उनकी भावनाओं में ठेस पहुंची इस कारण समस्त हाथ ठेला वाले एकत्रित होकर दारु भट्टी के विरुद्ध वे रोड चक्का जाम करने का प्रयास किया गया विरोध किया कि दारू भट्टी यहां से हटाया जाए जिससे दारू पीकर दारू की खाली बोतल और डिस्पोजल बाबा साहब अंबेडकर के पार्क में फेंका जाता है और चखना में लाया हुआ सामग्री भी अंदर पार्क में फेंका जा रहा है जिससे बार-बार मना करने के बावजूद भी बाजू में पानी की डिस्पोजल और चखने की दुकान दारु भट्टी की सहमति से और प्रशासन की सहमति से जाती है किया जिससे स्टैंड के समस्त संगठनों के साथ बार-बार विवाद होता है आज विवादित स्थिति पर नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर जी मौका पर पहुंचकर हाथ ठेला यूनियन से मुलाकात कर निरीक्षण किया तो वहां पाया गया जहां से गोबर से लीपा हुआ था वहां दारू की बोतल डिस्पोजल और बाथरूम किया वहां पर पाया गया इसलिए नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने तत्काल हाथ ठेला यूनियन के साथ दारू भट्टी प्रशासन से और दारु भट्टी ठेकेदारों से अपील की है कि जल्द से जल्द यहां से दारू दुकान हटाई जाए जिससे महिलाएं बच्चे बुजुर्ग यहां से निकलते हैं और शर्मिंदगी महसूस करते हैं वही सभापति संतोषी दुर्गा बंशकार का कहना है कि यदि वक्त रखते शासन ने यहां से शराब दुकान नहीं हटाया तो वार्ड नंबर 3 और 4 की महिलाएं मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे इसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी ।
गोवर्धन-पूजा में 'हाँता' की अद्भुत परंपरा ************************ राजेश तिवारी मोबाइल वाणी छिंदवाड़ा दीपावली का दूसरा दिन चिरैयागौर या गोवर्धन-पूजा के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में घरों की दीवारों पर अहीर-समाज के द्वारा सेम की पत्ती के हरे रंग और लाल गेरू से कुछ अटपटे-से चित्र बनाए जाते हैं,जिन्हें 'हाँता' कहा जाता है। ये चित्र किसी गूढ़ लिपि में होते हैं। इसी तरह के चित्र हमारे यहाँ हलछठ में भी देखने को मिलते हैं और जन्माष्टमी आदि में भी। यह गूढ़लिपि हमें तांत्रिक-परंपरा से प्राप्त हुई है। अनुश्रुति है कि सृष्टिकर्ता ब्रह्मा भी छेनी-टाँकी से मनुष्य का भाग्य उसके भालपट्ट पर गूढ़ लिपि में ही लिखते हैं और उसका हिसाब भगवान चित्रगुप्त रखते हैं। 'चित्रगुप्त' नाम भी अपने आप में रहस्यमय है। दीपावली में भगवान चित्रगुप्त की भी पूजा होती है। संभवतः चित्राक्षर (Pictograph) लिखने की इस परंपरा के कारण ही उनका नाम चित्रगुप्त हुआ है। वैदिक गणित में भी किसी एक शब्द या पूरे वाक्य के लिए संकेत-चिन्ह मिलते हैं। हमारे यहाँ चूँकि, इसलिए, ओम, पाई, समानांतर, समरूप, समानुपात,से बड़ा,से छोटा(>,<), वर्गमूल, अनुपात बीटा, गामा, ठीटा आदि का प्रयोग चित्राक्षर के रूप में होता ही है। ज्यामिति में भी इस तरह के चिन्हों की भरमार है और यातायात में तो आज भी हम एक पूरे विचार के लिए एक शब्द या एक संकेत का उपयोग करते हैं। हड़प्पा-लिपि में भी ऐसे संकेत-चिन्हों की बहुलता मिलती है। नए शोध से पता लगा है कि ब्राम्ही-लिपि भी संभवत: हड़प्पा-लिपि से ही उद्भूत हुई है। यह भी संभव है कि हड़प्पा-लिपि संस्कृत का भी कोई प्राचीनतम रूप हो! इस प्रकार हमारी छोटी-छोटी परंपराएँ कितनी अर्थगर्भित हैं और एक छोटी-सी बात का दूसरा छोर कितनी दूर तक पहुँचता है यह भी विचार करने की बात है।
सूर्य ग्रहण के चलते गोवर्धन पूजा 1 दिन बाद... तो वही भाई दूज त्यौहार भी दूसरे दिन,
पैरों के व्यायाम
सिंगोड़ी में मनाया गया कौमी एकता से दीपावली पर्व ।। सारे क्षेत्र में दीपावली पर्व की रही धूम मां लक्ष्मी की हुई पूजा।। ।।अंजुमन इस्लाहुल कमेटी सिंगोड़ी ने सिंगोड़ी पुलिस को दिया प्रशस्ति पत्र।। ।। सिंगोड़ी पुलिस की पहल से श्री राम मंदिर और जामा मस्जिद में दीपावली को लेकर बांटी गई मिठाई लोगो ने की पहल की सराहना।। ।। सारे देश में सूर्यग्रहण लगने और सूतक लगने पर मंदिरो के कपाट रहे बंद।। ।। सिंगोड़ी पुलिस ने पकड़ा जुआ जुआरियों में खौफ लगातार की जा रही अपराधियो पर कार्यवाही।। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सिंगोड़ी सहित आसपास के क्षेत्र में दीपावली का पर्व सभी लोगों ने अपने अपने घरों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया मां लक्ष्मी की प्रतिमा को अपने घर में विराजित कर पूर्ण विधि-विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना कर विभिन्न प्रकार के मेवा मिष्ठान के भोग लगाए गए माता लक्ष्मी घर आंगन द्वारा से सीधे घरो में आए की कामना को लेकर लोगो ने पूजा अर्चना की और महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात अनेक प्रकार के पटाखो को फोड़ते हुए दीपावली के इस महापर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया बड़े बुजुर्ग के साथ-साथ छोटे छोटे बच्चो में दीपावली पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया और सभी लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस त्यौहार को मनाया। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जामा मस्जिद सिंगोडी में आज अंजुमन इस्लाहुल कमेटी सिंगोड़ी के तत्वाधान में सिंगोड़ी पुलिस और पुलिस चौकी प्रभारी राजेश साहू को विगत दिनो क्षेत्र में संपन्न हुए विविध त्यौहार और वर्तमान में चल रहे विभिन्न त्यौहारो को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्ण वातावरण में सारे सामाजिक कार्यो को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर अंजुमन इस्लाहुल कमेटी सिंगोड़ी के द्वारा उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में कमेटी के लोग सहित अन्य सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे । दीपावली पर्व पर सिंगोड़ी पुलिस की अनोखी पहल देखने को मिली जिसमे चौकी प्रभारी राजेश साहू द्वारा सर्वधर्म समभाव और हर धर्म संप्रदाय के विभिन्न पर्व त्यौहार को लोग शांतिपूर्ण सद्भाव के साथ आपसी भाईचारा एकता के साथ मनाए को लेकर दीपावली पर्व पर सिंगोड़ी , रजोला,खकरा चौरई , पिंडरई डवीर आदि ग्रामो के मंदिरो और जामा मस्जिदो में मिठाई खिलाकर और मीठा देकर दीपावली की बधाई दी जिससे क्षेत्र के हर वर्ग के लोगो ने इनकी सराहना करते हुए एक अच्छी पहल करने की बात कही जिसकी लोगो द्वारा इनकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए देखा जा रहा है। सिंगोड़ी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरो में जिसमें प्रमुख रूप से दुर्गा मंदिर ,हनुमान मंदिर, मरही माता मंदिर, श्री राम मंदिर सहित अन्य मंदिरो के कपाट सूर्य ग्रहण सूतक होने पर बंद कर दिए गए है ।ताकि ग्रहण और सूतक काल में कोई भी प्रवेश न कर सके विधि विधान के अनुसार सूतक काल में पूजा पाठ करना वर्जित है इसके चलते मंदिर के कपाट को बंद कर दिए गए जिससे मंदिर के कपाट शाम 6:25 बजे ग्रहण की समाप्ति होने पर खुलेंगे उसके बाद लोगों द्वारा मंदिरो में और घरों में पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन किए जाएंगे। क्षेत्र में अवैध गतिविधि कार्यो में लिप्त अपराधियो पर पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसते हुए उन पर कार्यवाही की जा रही है जिसके चलते दीपावली पर्व पर राहीवाडा बड़ेगाव और पटनिया ग्राम में सिंगोड़ी पुलिस ने जुआरियों पर शिकंजा कसते हुए 52 पत्ते के खेल खेलते हुए धर दवोचा और जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की ।जिससे क्षेत्र में अपराधियो में भय व्याप्त है और हड़कंप मचा हुआ है पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधि करने वाले लोगो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिससे अपराधियो में भय बना हुआ है और पुलिस की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी से राजेश तिवारी
लोगो ने रखा सावधानी
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में फसल विविधीकरण के तहत बीते साल सरसों की खेती में हुए नवाचार ने जिले के किसानों को नया रूख दिखाया है ।बीते साल की तुलना में इस बार रकबा 3 गुना से अधिक होने के आसार हैं ।इस बीच बाजार में इन दिनों सरसों की हाइब्रिड किस्म के बीज की मांग अचानक बढ़ गई है। किसानों की मांग के अनुरूप अब डीलर बीच का स्टॉक भी बढ़ा रहे हैं। क्लिक करो ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में फसल विविधीकरण के तहत बीते साल सरसों की खेती में हुए नवाचार ने जिले के किसानों को नया रूख दिखाया है ।बीते साल की तुलना में इस बार रकबा 3 गुना से अधिक होने के आसार हैं ।इस बीच बाजार में इन दिनों सरसों की हाइब्रिड किस्म के बीज की मांग अचानक बढ़ गई है। किसानों की मांग के अनुरूप अब डीलर बीच का स्टॉक भी बढ़ा रहे हैं। क्लिक करो ऑडियो सुन सकते हैं।
