सिंगोड़ी में मनाया गया कौमी एकता से दीपावली पर्व ।। सारे क्षेत्र में दीपावली पर्व की रही धूम मां लक्ष्मी की हुई पूजा।। ।।अंजुमन इस्लाहुल कमेटी सिंगोड़ी ने सिंगोड़ी पुलिस को दिया प्रशस्ति पत्र।। ।। सिंगोड़ी पुलिस की पहल से श्री राम मंदिर और जामा मस्जिद में दीपावली को लेकर बांटी गई मिठाई लोगो ने की पहल की सराहना।। ।। सारे देश में सूर्यग्रहण लगने और सूतक लगने पर मंदिरो के कपाट रहे बंद।। ।। सिंगोड़ी पुलिस ने पकड़ा जुआ जुआरियों में खौफ लगातार की जा रही अपराधियो पर कार्यवाही।। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सिंगोड़ी सहित आसपास के क्षेत्र में दीपावली का पर्व सभी लोगों ने अपने अपने घरों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया मां लक्ष्मी की प्रतिमा को अपने घर में विराजित कर पूर्ण विधि-विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना कर विभिन्न प्रकार के मेवा मिष्ठान के भोग लगाए गए माता लक्ष्मी घर आंगन द्वारा से सीधे घरो में आए की कामना को लेकर लोगो ने पूजा अर्चना की और महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात अनेक प्रकार के पटाखो को फोड़ते हुए दीपावली के इस महापर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया बड़े बुजुर्ग के साथ-साथ छोटे छोटे बच्चो में दीपावली पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया और सभी लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस त्यौहार को मनाया। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जामा मस्जिद सिंगोडी में आज अंजुमन इस्लाहुल कमेटी सिंगोड़ी के तत्वाधान में सिंगोड़ी पुलिस और पुलिस चौकी प्रभारी राजेश साहू को विगत दिनो क्षेत्र में संपन्न हुए विविध त्यौहार और वर्तमान में चल रहे विभिन्न त्यौहारो को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्ण वातावरण में सारे सामाजिक कार्यो को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर अंजुमन इस्लाहुल कमेटी सिंगोड़ी के द्वारा उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में कमेटी के लोग सहित अन्य सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे । दीपावली पर्व पर सिंगोड़ी पुलिस की अनोखी पहल देखने को मिली जिसमे चौकी प्रभारी राजेश साहू द्वारा सर्वधर्म समभाव और हर धर्म संप्रदाय के विभिन्न पर्व त्यौहार को लोग शांतिपूर्ण सद्भाव के साथ आपसी भाईचारा एकता के साथ मनाए को लेकर दीपावली पर्व पर सिंगोड़ी , रजोला,खकरा चौरई , पिंडरई डवीर आदि ग्रामो के मंदिरो और जामा मस्जिदो में मिठाई खिलाकर और मीठा देकर दीपावली की बधाई दी जिससे क्षेत्र के हर वर्ग के लोगो ने इनकी सराहना करते हुए एक अच्छी पहल करने की बात कही जिसकी लोगो द्वारा इनकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए देखा जा रहा है। सिंगोड़ी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरो में जिसमें प्रमुख रूप से दुर्गा मंदिर ,हनुमान मंदिर, मरही माता मंदिर, श्री राम मंदिर सहित अन्य मंदिरो के कपाट सूर्य ग्रहण सूतक होने पर बंद कर दिए गए है ।ताकि ग्रहण और सूतक काल में कोई भी प्रवेश न कर सके विधि विधान के अनुसार सूतक काल में पूजा पाठ करना वर्जित है इसके चलते मंदिर के कपाट को बंद कर दिए गए जिससे मंदिर के कपाट शाम 6:25 बजे ग्रहण की समाप्ति होने पर खुलेंगे उसके बाद लोगों द्वारा मंदिरो में और घरों में पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन किए जाएंगे। क्षेत्र में अवैध गतिविधि कार्यो में लिप्त अपराधियो पर पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसते हुए उन पर कार्यवाही की जा रही है जिसके चलते दीपावली पर्व पर राहीवाडा बड़ेगाव और पटनिया ग्राम में सिंगोड़ी पुलिस ने जुआरियों पर शिकंजा कसते हुए 52 पत्ते के खेल खेलते हुए धर दवोचा और जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की ।जिससे क्षेत्र में अपराधियो में भय व्याप्त है और हड़कंप मचा हुआ है पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधि करने वाले लोगो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिससे अपराधियो में भय बना हुआ है और पुलिस की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी से राजेश तिवारी
