मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में वनों की सुरक्षा में पहले से ही वन विभाग के पास अमला कम है। इतने कर्मचारी पदस्थ है। उनके पास अतिरिक्त काम है। या फिर उन्हें बहुत बड़े क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में पहले से ही अमले की कमी से जूझ रहे विभाग ने उन कर्मचारियों को भी कार्यालय में अटैच करके रखा है। जिन्हें जंगल की सुरक्षा का जिम्मा है। वैसे तो तीनों वन मंडल में वन रक्षकों को अटैच किया गया है। जहां से लिपिकीय कार्य कराए जा रहे हैं। दक्षिण वन मंडल की बात करें तो यहां पर तकरीबन 12 सौ से ज्यादा वन रक्षकों को अटैच करके रखा गया है ।जंगलों में कटाई और अवैध तस्करी के दर्जनों मामले लगातार सामने आ रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में लम्पी वायरस संध्दिग मवेशियों के सैंपल रिपोर्ट अब तक पशुपालन विभाग को नहीं मिल पाई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ,लक्षण दिखाई देने पर उपचार के बाद मवेशी जल्द ठीक हो रहे हैं। ग्रामीणों को जागरूक कर बॉर्डर के इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं जिले के मोहखेड, छिंदवाड़ा, जुन्नारदेव,बिछुआ, पाढुर्णा और परासिया ब्लॉक से लम्पी वाइरस के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। अब तक की जांच रिपोर्ट विभाग को नहीं मिल पाई है ।इनकी वजह से अब तक जिले में कोई लम्पी वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। लक्षण दिखाई देने पर गाइडलाइन का पशु पालन को गाइड लाइन के साथ सुझाव दिए जा रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, दीपावली पर्व पर रविवार को सब्जी मंडी में गेंदे के फूलों की जबरदस्त आवक देखी गई है ।बाजार में 20 रूपये किलो से खुला भाव। 12बजे तक आवक होने के कारण दाम 15 रुपये तक आ गए। इस बीच खरीदारों की संख्या बढ़ गई तो दाम में भी उछाल देखने को मिला, और दाम 35 से 40 रुपये किलो तक पहुंच गए। देर शाम तक शहर की सड़कों के किनारे कदम- कदम पर फूलों के ढेर नजर आने लगे। आढ़तियों का दावा है कि, सोमवार को भी बाजारों में फूलों की जबरदस्त आवक हो गई। गेदो के फूल ने बाजार में रौनक ला दी हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र बन गया है। वहीं तूफानी चक्रवात आने से हवाओं की गति भी बढ़ गई है। रविवार को जिला मुख्यालय सहित जिले भर में तेज हवाएं चली वहीं सोमवार को भी हवाओं की गति अधिक रहने की संभावना है। जिसके प्रभाव से आगामी 1 से 2 दिनों में तेजी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड का प्रभाव तेजी से बढ़ सकता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार जिले में शुष्क मौसम बना हुआ है। लेकिन चक्रवात के प्रभाव से कहीं-कहीं हल्के बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है ।लेकिन बारिश होने की संभावना ना के बराबर है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बाजारों में त्योहारों के बीच भीड़ को देख को देखते हुए यातायात विभाग ने 26 अक्टूबर तक शहर में सुबह 6:30 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। वहीं मुख्य बाजारों में आने वाले वाहनों के लिए सात वैकल्पिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसके अलावा छह स्थानों पर मार्ग डायवर्ट किया गया है। दीपावली के त्यौहार की खरीदारी के लिए बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात विभाग ने यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने का कदम उठाया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मानसून की विदाई के साथ ही हल्की गुलाबी ठंड का एहसास रात में और सुबह के समय होने लगा है। इन दिनों जिले में न्यूनतम पारा 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। लेकिन मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 48 घंटों में चक्रवाती हवाओं के चलते ठंड और तीखी होने की संभावना है। इन दिनों न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा पचमढ़ी में 12.5 डिग्री तक गिर गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा- नैनपुर के गेट कन्वर्जन के बाद ट्रेन चलाए जाने के मामले में छिंदवाड़ा का नंबर नहीं लग रहा है। पिछले दिनों और रेलवे ने नैनपुर मंडल ट्रेन की शुरुआत कर दी थी। और अब गोंदिया- नैनपुर -गोंदिया डेम गढा स्टेशन तक विस्तारित कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में लगातार ट्रेन सुविधाएं बढ़ाई जा रही है ।लेकिन छिंदवाड़ा -नैनपुर- जबलपुर ट्रेन को लगातार टाला जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी हुए बयान के अनुसार अभी छिंदवाड़ा- नैनपुर ट्रैक का काम अंतिम चरण में है। लेकिन इस बात का जिक्र नहीं है कि, आखिर ट्रेन को यात्रियों के लिए कब शुरू हो पाएगी ।इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेदाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ प्रकाश टाटा के साथ जलवायु परिवर्तन एवं पृथ्वी बचाओ पेड लगाओ अभियान पर एक खास मुलाकात
वेतन न मिलने से सामुहिक अवकाश पर पंचायत कर्मचारी
