मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत लगाए जा रहे शिविरों में ग्रामीण क्षेत्र से चार लाख से ज्यादा लोगों ने अलग-अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। जनपदों में लगाए जा रहे शिविरों के बाद अब तकरीबन 4 लाख 15 हज़ार आवेदनों में से पात्र हितग्राहियों को योजना के लाभ दिलाए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अब तक बैंक से जुड़ी यानी लोन सहित अन्य मामले जिनका निपटारा बैंक से होता है ।यह प्रकरण लंबित है। वहीं दूसरी ओर तकरीबन 3 लाख 67 हज़ार आवेदनों को अलग-अलग योजनाओं या फिर समस्याओं के निराकरण किए जाने का दावा किया जा रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
