मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के नगर निगम कमिश्नर श्री राहुल सिंह ने गुरुवार को मुख्य कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 15 कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। कमिश्नर श्री सिंह ने सभी को नोटिस जारी करते हुए 3 दिनों में जवाब देने के लिए आदेशित किया है। बता दें कि कार्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार को कमिश्नर श्री सिंह ने सभी शाखाओं में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जो कर्मचारी कार्यालय से गायब मिले उन पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए ,कार्यालय में साफ-सफाई रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि कार्यालय में मौजूदा अलमारी सहित अन्य सामान व्यवस्थित नहीं थे।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, आगामी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने निर्देश दिए हैं कि, जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में 31 अक्टूबर को सभी अधिकारियों कर्मचारियों की राष्ट्रीय एकता दिवस की प्रतिज्ञा अनिवार्य रूप से दिलाई जाएगी ।जिला कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि, 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ के दौरान उपस्थित रहे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की कृषि उपज मंडी में विधि विधान से पूजा पाठ करने के बाद पारंपरिक तौर पर मूंग की शुभ मुहूर्त में खरीदी के साथ खरीदी बिक्री का काम शुरू हुआ है । गुरुवार कृषि उपज मंडी प्रांगण में दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक लाभ के चौगड़िया में श्री गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना कर खरीदी बिक्री शुरू हुई। गुरुवार को शुभ मुहूर्त ने खरीद के साथ छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ कार्यकारिणी ने हमालो के में 25 पैसे की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। हालांकि इसमें छलनी छोड़ा गया है। जबकि कृषक से काटे जाने वाले हमारी पुर्वानुसार ही रहेगी। लंबे समय बाद कृषि उपज मंडी खुलने के कारण मक्के की आवक बढ़ी है ।गुरुवार को तकरीबन 15 हजार क्विंटल के आसपास मक्की की आवक दर्ज की गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर श्री सौरव कुमार सुमन ने निर्देश दिया है, कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए प्रतिदिन प्रातः के समय से जल्दी कार्य प्रारंभ करें ।जिससे व्यक्ति उपलब्ध हो सके और उनके कार्ड बनाए जा सके। जिला कलेक्टरश्री सुमन ने निर्देश गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक संबंध में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत लंबित आवेदनों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए हैं। बैठक में आयुष्मान कार्ड के साथ जाति प्रमाण पत्र, बैंक संबंधित योजना व अन्य योजनाओं में लंबित आवेदनों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में दीपावली के बाद तिथि ठंड पड़ने लगे हैं। सुबह एवं शाम को ठंड का एहसास भी होने लगा है। हालांकि दिन में धूप अभी भी दिखी बनी हुई है ।जिले में आगामी 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं हिमाचल से आ रही उत्तरी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में दिनों दिन गिरावट देखी जा रही है। जिले के ग्रामीण इलाकों में न्यूनतम पारा 13.5 डिग्री तक पहुंच गया है। आगामी 1 सप्ताह में कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपभोक्ताओं को गलत बिलिंग के बिल सुधारने के लिए आप कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उपभोक्ता घर बैठे ही टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। और इसका लाभ भी ले सकते हैं। जिसके चलते विद्युत कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बहुत कम हो गई है। दरअसल विभागीय अधिकारियों के अनुसार कंपनी द्वारा टोल फ्री नंबर 19 12 बहुत पहले से जारी किया है ।लेकिन इसका लाभ जिले के उपभोक्ता लेना शुरू कर दिया है। बिजली संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए 15 दिन की समयसीमा तय की गई है। वहीं इस नंबर पर बिजली से संबंधित अन्य शिकायतें भी दर्ज की जा सकती है। क्लिक करो ऑडियो सुन सकते हैं।
सभी ने लिया आनन्द। लोगो के बीच हमारी परंपरा को कायम रखने का एक अद्भुत प्रयास। अहीरों का पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य में थिरके भाजपा युवा नेता उत्तम ठाकुर क्षेत्रो से आए कलाकारो ने कला के हुनर की दी शानदार प्रस्तुति अमरवाड़ा विधानसभा के हर्रई जनपद क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रो से आए कलाकारों ने कला के हुनर की शानदार प्रस्तुति दी।इस दौरान अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता और उत्तम ठाकुर ने भी अहीरो का पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य में थिरकते हुए नजर आए वही उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य युवा साथी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।पूर्व युवा नेता उत्तम ठाकुर ने कहा कि अहिरी नृत्य और मडई का ग्रामीण क्षेत्रो में बहुत बड़ा महत्व है जो अमरवाड़ा विधानसभा के इलाको में देखने को मिलता है अहिरी नृत्य में अपनी अपनी कलाओं का नृत्य कर्ताओ ने अपना प्रदर्शन कर अहिरी नृत्य के माध्यम से लोगो का मनमोह लिया।
अमरवाड़ा स्टेडियम ग्राउंड में जे सी बी के द्वारा कराया गया साफ सफाई और समतलीकरण कार्य
म.प्र जन अभियान परिषद के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा प्रकति के कृतज्ञता का महोत्सव का आयोजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बिछुआ म.प्र जन अभियान परिषद द्वारा आज जनपद पंचायत सभाकक्ष में मान्य. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गोवर्धन पूजा का विशेष प्रसारण किया गया जिसमें सभी नवांकुर संस्था सभी ग्राम प्रस्फुटन समिति bsw/msw के छात्र व परामर्शदाता व ब्लॉक समन्वयक दीपक गेडाम जी की उपस्थिति में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से सभी को मान्य. मुख्यमंत्री जी द्वारा गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता का संरक्षण व समाज जीवन के लिए आवश्यकता विशेष है कृषि में आवश्यक गोबर व गौमुत्र से प्राकृतिक खेती की सम्भावना आवश्यक है व सभी किसान भाई खेतो में गौ पशु बैल जोड़ी से खेती की परंपरा बनाये रखे ताकि गौ माता का पालन पोषण हो सके साथ ही गौशाला का संरक्षण व पर्यावरण में भी गौमाता की विशेष भूमिका बताई गई साथ कि समाज के प्रत्येक नागरिकों को पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए साथ ही पर्यावरण का दोहन करे न कि शोषण ओर समाज के सभी नागरिकों को हर शुभ कार्य जन्म दिवस शादी व अन्य कार्यक्रम को पौधारोपण करने का निश्चय करना चाहिए ताकि पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक नागरिकों जिम्मेदारी ले सके एवं जल संरक्षण भी पर्यावरण के लिए आवश्यक है ताकि जल को आज बचाने का संरक्षण करने की योजना बनाई गई तो आने वाले भविष्य में जल के संकट का सामना नही करना होगा प्रत्येक व्यक्ति जितना जल लगे उतना ही उपयोग करने का संदेश दिया साथ ही ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया जितनी आवश्यक है ऊर्जा का उतना ही उपयोग करे ताकि पर्यावरण का संतुलन बनाया जा सके कार्यक्रम में पर्यावरण मंत्री व वृंदावन मंदिर से आये पंडित जी द्वारा गौमाता की विशेषता बताई व मुख्यमंत्री जी के गोवर्धन पूजा पर विशेष कार्यक्रम के लिए आभार माना एवँ जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जमादार जी द्वारा इस कार्यक्रम की सराहना की एवं मान्य. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कार्ययोजना को प्रदेश में मुख्यमंत्री मंत्री जी द्वारा विचारों को प्रगट किया इसके लिए आभार माना एवं जन अभियान परिषद भी इस कार्य को पूरे प्रदेश के ग्रामो तक ले जाने का कार्य करेगी ये निश्चय किया गया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदान किया गया इस कार्यक्रम में समाजसेवी गायत्री परिवार से विशाल जी बंदेवार अयोध्या प्रसाद सोनी जी नवांकुर संस्था से भजनलाल बर्मा , विजय वर्मा, महेश डेहरिया, योगेश बोपटे, व रामराज्य वर्मा, लक्ष्मीधर माहोरे, व बलिराम गाकरे , राजकुमार साहू महेंद्र केवटे, हिम्मत सोनी जी व अन्य प्रस्फुटन समिति के सदस्य व bsw /msw के छात्र व समाजसेवी की उपस्थिति रही।
भरस्त्रिका प्राणायाम
