मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर श्री सौरव कुमार सुमन ने निर्देश दिया है, कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए प्रतिदिन प्रातः के समय से जल्दी कार्य प्रारंभ करें ।जिससे व्यक्ति उपलब्ध हो सके और उनके कार्ड बनाए जा सके। जिला कलेक्टरश्री सुमन ने निर्देश गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक संबंध में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत लंबित आवेदनों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए हैं। बैठक में आयुष्मान कार्ड के साथ जाति प्रमाण पत्र, बैंक संबंधित योजना व अन्य योजनाओं में लंबित आवेदनों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
