मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की कृषि उपज मंडी में विधि विधान से पूजा पाठ करने के बाद पारंपरिक तौर पर मूंग की शुभ मुहूर्त में खरीदी के साथ खरीदी बिक्री का काम शुरू हुआ है । गुरुवार कृषि उपज मंडी प्रांगण में दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक लाभ के चौगड़िया में श्री गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना कर खरीदी बिक्री शुरू हुई। गुरुवार को शुभ मुहूर्त ने खरीद के साथ छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ कार्यकारिणी ने हमालो के में 25 पैसे की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। हालांकि इसमें छलनी छोड़ा गया है। जबकि कृषक से काटे जाने वाले हमारी पुर्वानुसार ही रहेगी। लंबे समय बाद कृषि उपज मंडी खुलने के कारण मक्के की आवक बढ़ी है ।गुरुवार को तकरीबन 15 हजार क्विंटल के आसपास मक्की की आवक दर्ज की गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।