सभी ने लिया आनन्द। लोगो के बीच हमारी परंपरा को कायम रखने का एक अद्भुत प्रयास। अहीरों का पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य में थिरके भाजपा युवा नेता उत्तम ठाकुर क्षेत्रो से आए कलाकारो ने कला के हुनर की दी शानदार प्रस्तुति अमरवाड़ा विधानसभा के हर्रई जनपद क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रो से आए कलाकारों ने कला के हुनर की शानदार प्रस्तुति दी।इस दौरान अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता और उत्तम ठाकुर ने भी अहीरो का पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य में थिरकते हुए नजर आए वही उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य युवा साथी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।पूर्व युवा नेता उत्तम ठाकुर ने कहा कि अहिरी नृत्य और मडई का ग्रामीण क्षेत्रो में बहुत बड़ा महत्व है जो अमरवाड़ा विधानसभा के इलाको में देखने को मिलता है अहिरी नृत्य में अपनी अपनी कलाओं का नृत्य कर्ताओ ने अपना प्रदर्शन कर अहिरी नृत्य के माध्यम से लोगो का मनमोह लिया।
