मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, आगामी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने निर्देश दिए हैं कि, जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में 31 अक्टूबर को सभी अधिकारियों कर्मचारियों की राष्ट्रीय एकता दिवस की प्रतिज्ञा अनिवार्य रूप से दिलाई जाएगी ।जिला कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि, 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ के दौरान उपस्थित रहे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।