मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला परिवहन विभाग के अमले ने शुक्रवार को अमरवाड़ा मार्ग पर बिना परमिट सड़क पर दौड़ती तीन बसों को जप्त किया है। वह जांच के दौरान कमियां उजागर होने पर चलाने कार्रवाई भी की गई है। आरटीओ मनोज तेहनगुड़िया के निर्देश पर परिवहन विभाग का अमला शुक्रवार को अमरवाड़ा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग में जूटा। जांच के दौरान तीन बसों को कार्रवाई में कमियां पाए जाने पर थाने चौकी में खड़ा कर दिया गया है। और हिदायत दी गई है, कि वे आगे से सभी कागज कार्रवाई विस्तारपूर्वक रखें ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
जिले में अनेक प्रतिभाएं है जिन्हें सामाजिक सरोकार से निखारने की है आवश्यकता।
पूर्ण व्रित आसन
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना से संबंधित जानकारी देते हुए यह बता रहे हैं कि इस कार्यक्रम से लोगों में जागरूकता फ़ैल रही है। उन्होंने बताया कि लोगों के द्वारा जिस तरह से टीकाकरण को लेकर भ्रामक खबरे चलाई जा रही हैं, जिसको लेकर मोबाइल वाणी कोरोना से संबंधित जागरूकता अभियान चला रही है। इसलिए हमे कोरोना वायरस से सतर्क रहते हुए टीकाकरण अवश्य लगवानी चाहिए और सरकार द्वारा सभी नियमों का पालन करते रहना चाहिए। जिससे की हम बिमारियों से सुरक्षित रह सके
बरधिया हनुमान मंदिर में होने वाले *पानी के बोर* की चिन्हित जगह की सफाई JCB से करायी गयी I SDM मनोज प्रजापति जी एवं तहसीलदार महोदया छवी पंत जी से तहसील कार्यालय में मिलकर *कम्युनिटी हाल तोड़ने एवं सेंट्रल स्कूल निर्माण, आंगनवाडि भवन निर्माण, शॉपिंग काम्प्लेक्स निर्माण हेतु भूमि आवंटन ठिलिया संघ की पार्क के सामने का अतिक्रमण हटाने सहित अँग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग पर चर्चा की I* इस अवसर पर सभापति विनोद साहू, भाजपा नेता मुकेश सूर्यवंशी, प्रहलाद सूर्यवंशी,अंकित नेमा उपस्थित रहे I
सम्पूर्ण जिले में पतंजलि योग परिवार के सौजन्य से दे रहे है अपनी सेवाएं
अंगुलियों के व्यायाम
भारतीय मूल का ब्रिटेन प्रधानमंत्री , हमारे देश के लिए भी है गौरव।
नेमा दर्पण फाउंडेशन करता है कई तरह के कार्य
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में पशुओं में फैल रहे लम्पी वायरस को लेकर जिले के मोहखेड और बिछुआ विकासखंड में 16 पशुओं के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उपसंचालक पशु पालक एवं डेयरी विभाग डॉ एस जीएस पक्षवार के द्वारा जिले के मोहखेड और बिछुआ विकासखंड एवं छिंदवाड़ा नगर के वार्ड नंबर 36 ठाकरे ढाना से 16 सैंपल राज्य पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला भोपाल को लम्पी बीमारी के परीक्षण के लिए भेजे गए थे। उपसंचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग के डॉ पक्षवार ने कहा कि राज्य पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला भोपाल को पशुओं के भेजे गए 16 सैंपल के परीक्षा परिणाम प्राप्त हुए। जहां सभी नेगेटिव पाए गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
