मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में पशुओं में फैल रहे लम्पी वायरस को लेकर जिले के मोहखेड और बिछुआ विकासखंड में 16 पशुओं के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उपसंचालक पशु पालक एवं डेयरी विभाग डॉ एस जीएस पक्षवार के द्वारा जिले के मोहखेड और बिछुआ विकासखंड एवं छिंदवाड़ा नगर के वार्ड नंबर 36 ठाकरे ढाना से 16 सैंपल राज्य पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला भोपाल को लम्पी बीमारी के परीक्षण के लिए भेजे गए थे। उपसंचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग के डॉ पक्षवार ने कहा कि राज्य पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला भोपाल को पशुओं के भेजे गए 16 सैंपल के परीक्षा परिणाम प्राप्त हुए। जहां सभी नेगेटिव पाए गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
