मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के नगर निगम कमिश्नर श्री राहुल सिंह ने गुरुवार को मुख्य कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 15 कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। कमिश्नर श्री सिंह ने सभी को नोटिस जारी करते हुए 3 दिनों में जवाब देने के लिए आदेशित किया है। बता दें कि कार्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार को कमिश्नर श्री सिंह ने सभी शाखाओं में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जो कर्मचारी कार्यालय से गायब मिले उन पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए ,कार्यालय में साफ-सफाई रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि कार्यालय में मौजूदा अलमारी सहित अन्य सामान व्यवस्थित नहीं थे।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।