मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में छिंदवाड़ा से नैनपुर ट्रेन को चलाए जाने को लेकर आंदोलन, ज्ञापन, धरना देकर छिंदवाड़ा से नैनपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग उठ रही है। रेलवे की ओर से इस ट्रेन को चलाए जाने के लिए समय सारणी भी जारी कर दी गई है। लेकिन ट्रेन शुरू नहीं हुई है। यह पर रेलवे अधिकारियों की मानें तो डीजल इंजन से ट्रेन चलाई जाने का दावा किया जा रहा था। लेकिन अब इलेक्ट्रिफिकेशन के बाद ही ट्रेन चला जाने की चर्चा है। ऐसे में यदि डीजल इंजन के बजाय इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलाई जाती है ।तो इसके लिए नए साल यानी जनवरी माह तक का इंतजार कर रहा होगा ।दरअसल छिंदवाड़ा से नैनपुर के बीच बने में से दिसम्बर माह तक का इलेक्ट्रिशियन का काम चल रहा है ।जो अब दिसंबर माह में पूरा हो पाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।