मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में धनतेरस से ही ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। रात में वह गिरने की मात्रा बढ़ गई है। उत्तरी तेज हवाओं के उन्हें मौसम बदल दिया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 1 सप्ताह के भीतर तेज ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं अब बारिश के जो भी सिस्टम सक्रिय होंगे। उससे बारिश होने के आसार कम नजर आ रहे हैं। वही मौसम शुष्क बने रहने से अभी अधिकतम तापमान सामान्य 28 डिग्री बना हुआ है। और जबकि न्यूनतम रात का पारा 15 डिग्री नीचे आ गया है। अधिकतम पारा चढ़ने और न्यूनतम पारा गिरने को देखे जा सकते हैं ।जिले में 1 सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव होगा। इसके बाद मौसम में पूरी तरीके से बदलाव जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।