मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इस सत्र में 4 नए सीएम राजे स्कूल शुरू हो चुके हैं। भले ही इन स्कूलों को शुरू तो कर दिया गया है। लेकिन इसमें सुविधा अब तक मुहैया नहीं हो पाई है। हालात यह है कि, शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों को घर से लाकर छोड़ने के लिए लगाई जाने वाली बसों का टेंडर नहीं कर पाए हैं। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार इसके लिए विभाग ने तीन बार टेंडर प्रक्रिया कर चुके हैं। लेकिन ऑपरेटर इसके लिए इच्छुक नहीं है ।वहीं शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बस के लिए 13 अगस्त को तीसरी बार सीएम स्कूल बसों के संचालन के लिए टेंडर जारी किया था। लेकिन एक भी बस ऑपरेटर इसमें शामिल नहीं हुआ है। क्लियर कर ऑडियो सुन सकते हैं।
