मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल छिंदवाड़ा प्रवास पर है ,इस प्रवास के दौरान सुश्री उईके बुधवार शाम वृंदावन लॉन में आयोजित युवा जनजातीय प्रतिभा सम्मान व सामाजिक मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में जनजातीय की 110 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसमें पढ़ाई में अव्वल आने वाले होनहार के साथ खेलकूद में राष्ट्रीय व राज्य स्तर की प्रतिभागियों में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत कर लाने वाले को सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल सुश्रीउईके ने कहा कि समाज के उत्थान में सभी एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने जनजातीय समाज की सफलता पर खुशी जाहिर की और प्रतिभागियों को सराहना करते हुए और आगे बढ़ने और अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। क्लिक कर और ओ सुन सकते हैं।
