समस्तीपुर : केंद्र सरकार के द्वारा आर्युवेद डॉक्टरों को सर्जरी की इजाजत देने संबंधी आदेश के विरोध में बिहार के सरकारी और निजी डॉक्टर शुक्रवार को अपने कार्य का बहिष्कार करेंगे। आपको बता दें कि इस आंदोलन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ कई दूसरे अन्य संगठन भी शामिल हो रहे हैं। आईएमए के प्रवक्ता के अनुसार उनके संगठन की सभी शाखाओं के डॉक्टर सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक कार्य का बहिष्कार कर अपना विरोध जताएंगे। उनके इस कार्य बहिष्कार आंदोलन में कोविड और दूसरी जरूरी सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर : जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के साखमोहन में जीवी मीटिंग को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक अजय कुमार ने लोगों से अपील किया की 23 दिसंबर को विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय पर पहुंचकर भ्रष्टाचार मुक्त प्रखंड बनाने में सहयोग करें।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर : गुरुवार को राजद कार्यालय कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर मे एक सादा समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अक्लियती कमिटी के जिला अध्यक्ष मो0 नसीम अब्दुल्लाह अंसारी के द्वारा मो0 अशरफ अली को समस्तीपुर जिले के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोंनित किया गया है। साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए मो0 आशिक को उजियारपुर प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया है। इस अवसर पर मो0 नसीम अब्दुल्लाह ने कहा की दोनो के मनोनयन से दल में बेहद मजबूती आएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर::- समस्तीपुर के जाने-माने पत्रकार एवं इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रोफेसर रामेश्वर राय की कल अचानक निधन हो जाने से समस्तीपुर कम्युनिस्ट पार्टी को बड़ी झटका लगा है ।श्री राय समस्तीपुर के ट्रेड यूनियन नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं ,साथ ही साथ किसी भी दल के नेताओं से उतना ही प्रेम मोहब्बत था, जितना अपने पार्टी से। जिसके कारण हर दलों के नेताओं के दिल के धड़कन रामेश्वराय के निधन से काफी दुखी है। जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं पूर्व बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ दुर्गेश रॉय। डॉक्टर ने कहा कि मैं काफी दुखी हूं समस्तीपुर ने अपना एक विद्वान अध्यापक संघर्षशील ट्रेड यूनियन लीडर खो दिया है। इस बीच झंझट टाइम्स के संपादक आरके राय जीकेपीडी कॉलेज कपूरी ग्राम के सहायक प्राध्यापक सीता कुमारी सीपीआईएम के पूर्व विधायक एवं लोक लेखा समिति के पूर्व अध्यक्ष रामदेव वर्मा सीपीएम के जिला मंत्री रामाश्रय महतो समेत कई संगठन के सामाजिक कार्यकर्ता और नेताओं ने भी गहरा शोक प्रकट किया है श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक् सह आकाशवाणी दूरदर्शन यू एन आई के प्रकार कृष कुमार टाइम्स ऑफ इंडिया के शांति कुमार जैन एवं समस्तीपुर कॉलेज के अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार समेत कई लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है साथ ही कहा है कि इनके आत्मिक में निर्धन से शिक्षक जगत पत्रकार जगत को गहरा झटका लगा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

विभूतिपुर : प्रखंड के महिषी निवासी रामाकांत राय ने एलआईसी को जीवन का आधार के रूप में चुना। शुरुआती दौर में इन्होने कल्याणपुर एवं इससे सटे इलाकों के सुविधा हेतु एलआईसी का प्रीमियम कलेक्शन सेंटर खोला जिसके माध्यम से लोगो को एलआईसी का पैसा जमा करना आसान हुआ इसके दौरान इन्हे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऎसा महसूस हो रहा था कि लोगों का भला करना मुश्किल होगा परन्तु अपने कर्तव्य को जारी रखते हुए हार नहीं माने। एलआईसी को ही जीवन का कैरियर मानकर कड़ी मेहनत करते रहे। धीरे धीरे मेहनत रंग लाई। उसी मेहनत के बल पर आज नए-नए कृतिमान रच कर एलआईसी के क्षेत्र में समाज के साथ साथ विभूतिपुर का नाम रौशन कर रहे हैं। (2020-2021)सत्र में चौथी बार सबसे उच्च पद एमडीआरटी को हासिल किया। इसके लिए एलआईसी के शाखा प्रबंधक त्रिभुवन लाल एवम अन्य पदाधकारियों ने सम्मानित किया।मौक़े पर उपस्थित एबीएम पंकज कुमार, कुणाल राय, वरिष्ठ अधिकारी -राम नरेश पंडित,एओ मनीष कुमार, मानस गुप्ता अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष – सच्चिदानंद राय, डीओ मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे। एक साधारण किसान परिवार से होने के बावजूद भी इस मुकाम तक पहुंचने पर वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं।वही समाज के लोगों में काफी हर्ष है।

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के खोकसाहा चौक पर विभूतिपुर पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष केसी भारती के नेतृत्व में इलाके में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के कागजातों एवं डिक्की की जांच की गई।वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में जांच के दौरान दर्जनों वाहनों से 6 हजार रुपया बतौर जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच अभियान से दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई दोपहिया वाहन चालक दूसरे मार्ग से भी अपने गंतव्य जाते दिखे।थानाध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि थाना क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध व लूट को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार महत्वपूर्ण स्थान पर रात,दिन में कड़ी गस्ती की जा रही है, इसी को लेकर शांति और अमन चैन की सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर हेलमेट ,जूता तथा डिक्की की जाँच किया जा रहा है वही दोषी पाया गए वाहन चालकों से बतौर जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में भोगेन्द्र यादव योगेंद्र सिंह ,विशद विश्वास सहित दर्जनों पुलिस बल शामिल थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के महमदपुर सकड़ा पंचायत के बरैया गाछी में एक 8 वर्षीय बच्ची की कुंए में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान गांव के ही राम सागर महतो के पौत्री व रौशन महतो के लगभग 8 वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी के रूप में हुई। बच्ची की मौत से गांव में मातम छा गया।वहीं परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। घटना के संबंध में बताया गया कि बच्ची खेलते खेलते कुंए में गिर गई। जबतक लोग जुटे और बच्ची को बाहर निकाला गया तब तक बच्ची की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना विभूतिपुर थाना को दी गई। मौके पर पहुँचकर विभूतिपुर थाना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

जिले के हसनपुर में अखिल भारतीय छात्र संघ का एक दिवसीय बैठक नकुनी गांव में किया गया। जिसकी अध्यक्षता विजेंद्र कुमार और अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में सर्वप्रथम समस्तीपुर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रोफेसर रामेश्वर राय को तथा किसान आंदोलन में निधन हो गए किसानों के प्रति 2 मिनट की श्रद्धांजलि दी की गई।

जिले के हसनपुर मे गुरुवार को सुबह से ही बाजार के विभिन्न चौक चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी के नेतृत्व में हसनपुर में चला वाहन चेकिंग अभियान।

जैविक खादों के प्रयोग कर किसान अपने खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ कई तरह के फायदों को प्राप्त कर सकते हैं। बताते चलें कि गन्ने की सूखी पत्तियों को जलाने की बजाय अगर इसका इस्तेमाल जैविक खाद बनाने में करें तो इससे किसान कई तरह के लाभ ले सकते हैं। इसके इस्तेमाल से एक तो भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है।