जैविक खादों के प्रयोग कर किसान अपने खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ कई तरह के फायदों को प्राप्त कर सकते हैं। बताते चलें कि गन्ने की सूखी पत्तियों को जलाने की बजाय अगर इसका इस्तेमाल जैविक खाद बनाने में करें तो इससे किसान कई तरह के लाभ ले सकते हैं। इसके इस्तेमाल से एक तो भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है।
