विभूतिपुर : प्रखंड के महिषी निवासी रामाकांत राय ने एलआईसी को जीवन का आधार के रूप में चुना। शुरुआती दौर में इन्होने कल्याणपुर एवं इससे सटे इलाकों के सुविधा हेतु एलआईसी का प्रीमियम कलेक्शन सेंटर खोला जिसके माध्यम से लोगो को एलआईसी का पैसा जमा करना आसान हुआ इसके दौरान इन्हे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऎसा महसूस हो रहा था कि लोगों का भला करना मुश्किल होगा परन्तु अपने कर्तव्य को जारी रखते हुए हार नहीं माने। एलआईसी को ही जीवन का कैरियर मानकर कड़ी मेहनत करते रहे। धीरे धीरे मेहनत रंग लाई। उसी मेहनत के बल पर आज नए-नए कृतिमान रच कर एलआईसी के क्षेत्र में समाज के साथ साथ विभूतिपुर का नाम रौशन कर रहे हैं। (2020-2021)सत्र में चौथी बार सबसे उच्च पद एमडीआरटी को हासिल किया। इसके लिए एलआईसी के शाखा प्रबंधक त्रिभुवन लाल एवम अन्य पदाधकारियों ने सम्मानित किया।मौक़े पर उपस्थित एबीएम पंकज कुमार, कुणाल राय, वरिष्ठ अधिकारी -राम नरेश पंडित,एओ मनीष कुमार, मानस गुप्ता अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष – सच्चिदानंद राय, डीओ मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे। एक साधारण किसान परिवार से होने के बावजूद भी इस मुकाम तक पहुंचने पर वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं।वही समाज के लोगों में काफी हर्ष है।
