डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चतुर्थ एक्सटेंशन काउंसिल की बैठक का शुभारंभ कुलपति डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरांत विश्वविद्यालय का कुलगीत गाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ एमएस कुंडू ने कुलपति डॉ श्रीवास्तव को प्रसार निदेशालय की पिछले वर्षों की विभिन्न उपलब्धियों को संक्षेप में बताया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा को जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जानेे निर्णय के खिलाफ "महागठबंधन संघर्ष समिति" के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में "अनिश्चितकालीन धरना सह सत्याग्रह" आज शुक्रवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आज कॉलेज स्थित बैंक की शाखा तथा पोस्ट ऑफिस में तालाबंदी कर कॉलेज की प्राचार्या तथा बैंक प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों से वार्ता करने समस्तीपुर के अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित तथा कॉलेज के प्रधान लिपिक प्रमोद कुमार भी पहुंचे। धरना स्थल पर आंदोलकारियों के साथ लगभग 01 घंटा तक वार्ता हुई। अंचलाधिकारी ने इस ओर आवश्यक व अपेक्षित पहल करने का भरोसा महागठबंधन के नेताओ को दिलाया। वक्ताओं ने आंदोलनकारियों की सुरक्षा हेतु आंदोलन स्थल पर दंडाधिकारी व पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने की मांग की। मौके पर आयोजित सभा में "महागठबंधन संघर्ष समिति" के संयोजक सह माकपा अंचल मंत्री उपेन्द्र राय ने कहा कि समस्तीपुर कॉलेज में प्राचार्या का आवास है। लेकिन प्राचार्या कॉलेज स्थित आवास में कभी नहीं रहती है। 15 अगस्त 2020 को झंडोत्तोलन करने के उपरांत प्राचार्या एक भी दिन कॉलेज नहीं आयी है। फलतः कॉलेज में अराजकता का आलम है। मौके पर माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, माकपा के अंचल मंत्री व महागठबंधन संघर्ष समिति के संयोजक उपेन्द्र राय, भाकपा के अंचल मंत्री रामऔतार ठाकुर, माकपा नेता प्रोफेसर दिनेश कुमार राय, सत्यनारायण सिंह, रघुनाथ राय, उमेश कवि, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद नेता मनोज कुमार राय आदि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर : जिले में विगत एक सप्ताह से सूर्य के नहीं निकलने के कारण धूप के अभाव में तंबाकू की फसल में सजमनिया रोग लग गया है। इसके फलस्वरुप किसानों में मायूसी छा गई है। बड़ी मेहनत से किसानों ने तंबाकू की फसल लगाई थी। लेकिन विगत एक सप्ताह से धूप के अभाव में प्रखंड के सैकड़ों किसानों के खेतों में तंबाकू की फसल में सजमनिया रोग का आक्रमण हो गया है। पीड़ित किसानों के अनुसार सजमनिया रोग के कारण तंबाकू के कंठ उजले हो जाते हैं, पत्तों में उजला पना जाता है और इसका विकास रुक जाता है। माने तो जिस हिसाब से तंबाकू की उन्नत फसल होनी चाहिए उसमें भयानक रूप से ह्रास हो जाता है। इसी तरह धूप के अभाव में गेहूं की फसलों पर भी बुरा असर पड़ा है। सजमनिया रोग के कारण जैसे तंबाकू की फसल का हरापन खत्म होने लगा है, उसी तरह गेहूं की हरियाली भी कम हो गई और उसमें भी उजलापन छाने लगा है। दर्जनों किसानों के अनुसार विगत एक सप्ताह से धूप नहीं होने के कारण ही सभी फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के किसान तेज नारायण झा, देवनारायण झा, नन्द किशोर झा,अजीत मिश्र, फेकन शाह आदि के अनुसार यदि धूप नहीं निकलेगी तो फसलों पर बुरा असर पड़ेगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर : पूर्व पशुपालन मंत्री बैद्यनाथ सहनी ने राज्यसभा सांसद के रूप में निर्विरोध रूप से चुने जाने पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को हार्दिक बधाई दी है। बधाई संदेश भेजते हुए पूर्व मंत्री ने शुभकामना प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह राज्य मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बिहार के प्रतिनिधि के रूप में सुशील कुमार मोदी को महत्त्व देने के लिए हार्दिक शुभकामना प्रकट की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर : जिले के मोरवा प्रखंड में पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी ने दुर्लभ नस्ल के पक्षियों को पहेलियों के हाथों से मुक्त कराया। पूर्व पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री श्री सहनी को जानकारी मिली कि कुछ पहेलियों द्वारा दुर्लभ एवं विदेशी नस्ल के पक्षियों का शिकार कर बेच लिए जाने से, दुर्लभ नस्ल के पक्षियों के विकास में ह्रास की संभावना को देखते हुए बहेलियों को बुलाकर आगे से ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सभी पक्षियों को मुक्त करा दिया। जानकारी हो कि जाड़े के समय में साइबेरिया सहित विभिन्न देशों में गर्मी के कारण भारत की ठंड को देखते हुए यहां विदेशी पक्षी सैलानी के रूप में चले आते हैं। ठंड बिताने के बाद जाड़े की ऋतु के समाप्त हो जाने के बाद यह सारे पक्षी फिर वापस अपने देश चले जाते हैं। पक्षी तस्कर ऐसे पक्षियों का शिकार कर क्षेत्र में खूब बेच रहे हैं और पशुपालन मंत्री ने इसकी जानकारी मिलते ही पक्षी तस्कर बहेलियों को चेतावनी देते हुए दर्जनों पक्षियों को उनके चंगुल से मुक्त करा दिया है। पूर्व पशुपालन मंत्री वैद्यनाथ सहनी ने दुर्लभ नस्ल के पक्षियों को पहेलियों के हाथों से मुक्त करा कर पक्षियों के प्रति सम्मान जताई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर : जिले के मोरवा प्रखंड के हलई ओपी में प्रतिनियुक्त होमगार्ड के दो जवानों को एसपी के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने के कारण सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार हलई ओपी में ड्यूटी कर रहे रघुनी पासवान एवं चंदेश्वर राय को एसपी विकास वर्मन के द्वारा सस्पेंड किया गया है। बताया जाता है करीब 5 दिन पहले रात्रि के करीब डेढ़ बजे हलई ओपी का निरीक्षण एसपी विकास वर्मन के द्वारा किया गया था। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड किया गया ।दूसरी ओर पीड़ित होमगार्डों का कहना है कि ओपी परिसर में रहने की कोई जगह नहीं है। रात्रि में वह ओपी के बगल वाले कमरे में सोने गया था।रात्रि में ही एसपी के द्वारा जांच हुआ था इस क्रम में उसे अनुपस्थित पाते हुए कार्रवाई की गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर : जिले के मोरवा प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत केसो नारायणपुर पंचायत से एक महिला स्वास्थ्य कर्मी विगत सात दिनों से लापता है। महिला स्वास्थ्य कर्मी सात दिन पूर्व ड्यूटी के लिए मोरवा प्रखंड के चकपहाड़ पंचायत के लिए चली थी। उसके बाद से आज तक वह वापस घर नहीं लौटी है। महिला स्वास्थ्य कर्मी के परिजनों के द्वारा हलई ओपी में गुरुवार की शाम एक सनहा दर्ज कराई गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति दिए जाने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टर आज हड़ताल पर चले गए। इस हड़ताल का असर समस्तीपुर में देखा गया। इस दौरान सरकारी और निजी अस्पतालों में इमरजेंसी और कोविड को छोड़कर ओपीडी सेवा पूरी तरह से ठप रहा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हसनपुर प्रखंड कार्यालय में इफिकोर संस्था के द्वारा इंटर फेश मीटिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्य क्रम कि संचालन इफिको संस्था के प्रोजेक्ट ओफिसर श्री राम जी कुमार के द्वारा किया गया |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मिथिलांचल दलित विकास समिति एवं बिहार दलित विकास समिति के तत्वावधान मे स्थान - धर्मशाला मोहनपुर मे मानवाधिकार दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन माननीय मोहिउद्दीन नगर विधायक राजेश कुमार सिंह के कर- कमलो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
