समस्तीपुर : केंद्र सरकार के द्वारा आर्युवेद डॉक्टरों को सर्जरी की इजाजत देने संबंधी आदेश के विरोध में बिहार के सरकारी और निजी डॉक्टर शुक्रवार को अपने कार्य का बहिष्कार करेंगे। आपको बता दें कि इस आंदोलन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ कई दूसरे अन्य संगठन भी शामिल हो रहे हैं। आईएमए के प्रवक्ता के अनुसार उनके संगठन की सभी शाखाओं के डॉक्टर सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक कार्य का बहिष्कार कर अपना विरोध जताएंगे। उनके इस कार्य बहिष्कार आंदोलन में कोविड और दूसरी जरूरी सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।