विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के महमदपुर सकड़ा पंचायत के बरैया गाछी में एक 8 वर्षीय बच्ची की कुंए में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान गांव के ही राम सागर महतो के पौत्री व रौशन महतो के लगभग 8 वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी के रूप में हुई। बच्ची की मौत से गांव में मातम छा गया।वहीं परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। घटना के संबंध में बताया गया कि बच्ची खेलते खेलते कुंए में गिर गई। जबतक लोग जुटे और बच्ची को बाहर निकाला गया तब तक बच्ची की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना विभूतिपुर थाना को दी गई। मौके पर पहुँचकर विभूतिपुर थाना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।