विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के खोकसाहा चौक पर विभूतिपुर पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष केसी भारती के नेतृत्व में इलाके में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के कागजातों एवं डिक्की की जांच की गई।वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में जांच के दौरान दर्जनों वाहनों से 6 हजार रुपया बतौर जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच अभियान से दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई दोपहिया वाहन चालक दूसरे मार्ग से भी अपने गंतव्य जाते दिखे।थानाध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि थाना क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध व लूट को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार महत्वपूर्ण स्थान पर रात,दिन में कड़ी गस्ती की जा रही है, इसी को लेकर शांति और अमन चैन की सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर हेलमेट ,जूता तथा डिक्की की जाँच किया जा रहा है वही दोषी पाया गए वाहन चालकों से बतौर जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में भोगेन्द्र यादव योगेंद्र सिंह ,विशद विश्वास सहित दर्जनों पुलिस बल शामिल थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।