मोहिउद्दीन नगर विधायक ने मानवाधिकार दिवस समारोह का किया उद्घाटन।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर शाखा जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जानेे निर्णय के खिलाफ "महागठबंधन संघर्ष समिति" के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में "अनिश्चितकालीन धरना सह सत्याग्रह" आज गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा।

प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर चौक पर करीब 1 महीने पूर्व बैंक लूट की घटना हुई थी और आए दिन शहर में अपराधिक घटनाएं देखने को मिल रही हैं। जिसको लेकर जिला पुलिस कप्तान विकास बर्मन के निर्देश पर सदर बीएसपी प्रीतीश कुमार के नेतृत्व में शहर के बैंकों का सिक्योरिटी ऑडिट किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर माफ तो लिरिक्स शशि भूषण सिंह द्वारा वार्ड लाइसेंस की जांच अभियान की शुरुआत की थी इस की गई जांच के क्रम में 7 दुकानदारों को वाद विवाद लाइसेंस को पकड़ा गया दुकानदारों को निरीक्षण द्वारा नोटिस थमाया गया इसके अलावा फल और सब्जी बेच रहे थे वाले से भी बात लाइसेंस की जांच की गई अधिकांश फल व सब्जी बेचने वाले बैग लाइसेंस के जाने पर उनके द्वारा लिया गया तथा करने को कहा गया इस दौरान दुकानदारों के बीच फंसे हुए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिला अंतर्गत अनुमंडल रोसरा के शहर में महादेव मंथ के पास शहरी जलापूर्ति पाइप लाइन के लीकेज की मरम्मत को लेकर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है पाइपलाइन की मरम्मत के लिए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा के शिव कांत ठाकुर एवं उनकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है जिनकी मरम्मत की जाएगी

समस्तीपुर जिला अंतर्गत अनुमंडल पसरा अतिक्रमण हटाने के लिए सिनेमा चौक पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार कचरे का ढेर देख बिफरे और उन्होंने के योग को तलाक दिया कचरे के ढेर पर वह सड़कों पर दूसरे को लेकर उससे पूछताछ की व उदासीनता नाराजगी जताई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बोर्ड के निर्देश के बावजूद 40 स्कूलों के शिक्षकों की सूची वेबसाइट पर अपलोड नहीं, संबंधित प्राचार्यो पर होगी कार्रवाई समस्तीपुर : बिहार बोर्ड शिक्षकों की सूची ऑनलाइन अपलोड नहीं करने वाले माध्यमिक स्कूलों के प्रिंसिपलों पर कार्रवाई के मूड में है। आपको बता दें कि बोर्ड के कई बार निर्देश देने के बावजूद जिले के 40 माध्यमिक स्कूलों के प्रिंसिपलों ने अपने स्कूलों के शिक्षकों की सूची बिहार बोर्ड को ऑनलाइन अपलोड नहीं की। जिसे बोर्ड ने गंभीरता से लिया है और इसको लेकर संबंधित स्कूलों के प्राचार्यो के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस संबंध में बोर्ड के द्वारा डीईओ को भी पत्र जारी कर उन्हें अपने स्तर से ऑनलाइन शिक्षकों की सूची अपलोड कराने के लिए पहल करने को कहा गया है। बोर्ड के निर्देशानुसार डीईओ वीरेन्द्र नारायण के द्वारा चिन्हिंत ऐसे स्कूलों को पत्र जारी कर अपने-अपने स्कूलों के शिक्षकों की सूची बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि बोर्ड अगले साल मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के साथ अन्य कार्य में इन शिक्षकों की सेवा लेने के लिए ऐसे शिक्षकों की मांग कर रहा है।

जिले के खानपुर में कोरोना से बचाव हेतु सरकार के निर्देशानुसार वैक्सीन लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर आज प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी ने की, जबकि संचालन डॉ0 राणा नितेश कुमार सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से कोरोना का वैक्सीन बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही सभी को दिया जाएगा। इसको लेकर आज बीएलटीएफ की बैठक की गई है।सभी लोग को आसानी से टीका लग जाए जिसकी तैयारी की जा रही है। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलापार्षद सह सदस्य लोक स्वास्थ्य कल्याण विभाग एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि सरकार आमलोगों के स्वास्थ्य के प्रति सजग है। इसी का परिणाम है कि इतनी जल्दी कोरोना का टीका उपलब्ध किया जा रहा है।साथ ही समय से सभी लोगों को टिका दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना हारेगा और मानवता जीतेगा। उन्होंने इस अभियान में लगे सभी धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि बीएलटीएफ की बैठक के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को टीका लेने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साथ पंचायत स्तर पर शुलभता से आमजनों को टीका लग जाए, इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए 31 दिसंबर तक मेमू एवं डेमू ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला किया है। इसकी शुरूआत मंगलवार से हो गई। इसके साथ ही जयनगर से कोलकाता के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेन को भी चलाया जाएगा। मंडल रेल प्रवक्ता सरस्वती चंद्र ने बताया कि दरभंगा से पटना और सहरसा से पटना के बीच मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन आज से आरंभ कर दिया गया है। इन ट्रेनों में यात्रियों ने अनारक्षित काउंटर या मोबाइल ऐप के जरिए टिकट लेकर यात्रा की। हालांकि इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए यात्रियों को कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों के उल्लंघन करने पर यात्रियों को दंडित भी किया जाएगा। 12 से जयनगर से कोलकाता के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन। मंडल रेल प्रवक्ता सरस्वती चन्द्र ने बताया कि इस ट्रेन की सारी बोगियां आरक्षित होंगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा परिचालन क्षमता में विकास हेतु रेल खंडों का पूर्ण विद्युतीकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रेलखंडों का विद्युतीकरण तेजी से किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि पूर्व मध्य रेल द्वारा कुल रेलमार्गों में से 84 प्रतिशत रेलमार्ग विद्युतीकृत कर लिए गए हैं। पिछले दो वर्षों में ही 792 रूटकिलोमीटर का विद्युतीकरण कार्य पूरा किया गया जिससे डीजल मद में व्यय होने वाले 833 करोड़ रूपए की बचत हुइ है। अब तक पूर्व मध्य रेल द्वारा लगभग 4008 रूटकिलोमीटर में से 3369 रूटकिलोमीटर का विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है। वर्ष 2019-20 में 565 रूटकिलोमीटर का विद्युतीकरण पूरा किया गया जबकि वर्ष 2020-21 के नवंबर माह तक 227 रूटकिलोमीटर विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। शीघ्र ही सभी रेलमार्गों को विद्युतीकृत कर लिया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।