मोहनपुर के युवक का इसरो लेगा वैज्ञानिक योगदान

मोहनपुर में कोरोना टीकाकरण की तैयारियों पर बैठक

आज दिनांक 9 दिसंबर 2020 को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामल अहमद के एलान पर निजी विद्यालय के संचालकों ने विगत 9 माह से बंद विद्यालयों के अस्तित्व को बचाने के लिए विभिन्न मांगों को लेकर जैसे आर टी ई के तहत 25 प्रतिशत नामांकित बच्चे का बकाया राशि, बिजली के बिल की माफी, मकान किराए की माफी, बैंक ई एमआई में छूट के साथ-साथ विशेष पैकेज की मांग एवं निजी विद्यालयों को खोलने की अनुमति को जैसे समस्या के निदान के लिए आज समस्तीपुर,प्रधान डाकघर के सामने ,पुरानी बस स्टैंड पर एकदिवसीय सत्याग्रह धरना दिया जिसमें जिले के शत-प्रतिशत संचालकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा संघ ने यह भी निर्णय लिया की यदि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है तो निजी विद्यालय सड़कों पर उतरने के मजबूर हो जाएंगे ईडेन पब्लिक स्कूल के निदेशक ब्रज किशोर कुमार ने यह भी कहा कि दिवस शिक्षक चाणक्य भी बन सकता है और द्रोण भी इसलिए सरकार को निजी विद्यालय के समस्या को भी गंभीरता से लेते हुए इसके अस्तित्व की रक्षा के लिए उचित कदम उठाए। स्वयंसेवी संस्था के सचिव संजय कुमार बबलू ने आवाहन किया है कि बिहार के सभी स्वयंसेवी संस्थान निजी विद्यालय के संग खड़े होकर सरकार से अपनी मांग को मनवाने के लिए कदम में कदम मिलाकर साथ चलेंगे। आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने भी निजी विद्यालय के साथ अपनी निष्ठा बनाए रखने की बात कही। धरना में उपस्थित सदन कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह ,उमेश नारायण, चौधरी जय किशन शर्मा, सुरेश कुमार राजीव रंजन के साथ-साथ जिले के सत प्रतिशत निदेशक या उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर : दरभंगा में बुधवार 9 दिसंबर को हुए दिनदहाड़े 10 करोड़ से अधिक की सोना लूट तथा 30 राउंड फायरिंग पर राजद ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाया है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने दरभंगा में आज लूट की बड़ी घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में शासन का इकबाल खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में स्वर्ण व्यवसायी के यहां हुई लूट के बाद प्रशासन को अपराधियों ने खुली चुनौती दी है। विधायक ने कहा कि जिस जगह लूट हुई है वहां से पास में ही थाना और चौकी है और घटना के तकरीबन 30 मिनट बाद मौके पर पुलिस पहुंची। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोग जबरदस्त आक्रोशित व दुखी है। लूट की इस बड़ी वारदात के बाद बिहार की पुलिसिंग पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ते हुए अपराध से यह प्रतीत हो रहा है कि अपराध पर काबू पाने पर नीतीश सरकार विफल साबित हो रही है। बिहार में चहुँओर भय, आतंक, भ्रष्टाचार व अराजकता का आलम है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जाने के निर्णय के खिलाफ "महागठबंधन संघर्ष समिति" के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में "अनिश्चितकालीन धरना सह सत्याग्रह" आज बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। राजद, कांग्रेस, माकपा, भाकपा तथा भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बैंक प्रबंधन एवं कॉलेज की प्राचार्या के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। कॉलेज की ओर से प्रतिनिधिमंडल के रूप में प्रोफेसर शशि कुमार व प्रधान लिपिक प्रमोद कुमार राय ने धरना स्थल पर आंदोलनकारियों से वार्ता किया तथा कहा कि कॉलेज की ओर से बैंक प्रबंधन को पत्र लिखा गया है तथा शाखा को कॉलेज के नवनिर्मित भवन में ही शिफ्ट करने का आग्रह किया गया है। आंदोलनकारियों ने कॉलेज की प्राचार्राय तथा बैंक प्रबंधन को धरना स्थल पर बुलाने की मांग की तथा कहा कि बैंक प्रबंधन से जब तक लिखित सहमति-पत्र नहीं मिलेगा तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर आयोजित सभा में "महागठबंधन संघर्ष समिति" के संयोजक सह माकपा अंचल मंत्री उपेन्द्र राय ने कहा कि 15 अगस्त 2020 को झंडोत्तोलन के उपरांत अब तक एक भी दिन कॉलेज की प्राचार्या कॉलेज नहीं आयी है। पता नहीं कॉलेज कैसे चल रही है। प्राचार्या की संवेदनशून्यता की वजह से कॉलेज में अराजकता का आलम है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर कॉलेज में अवस्थित बैंक तथा पोस्ट ऑफिस को बचाने व कॉलेज में बदहाल व्यवस्था को सुचारु करने की मांगों को लेकर जारी "धरना सह सत्याग्रह" अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला राजद महासचिव जगदीश राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय, "महागठबंधन संघर्ष समिति " के संयोजक सह माकपा अंचल मंत्री उपेन्द्र राय माकपा नेता प्रोफेसर दिनेश कुमार राय, रघुनाथ राय आदि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर : कृषक बंधु जो अपनी आय दोगुनी करना चाहते हो वह बकरी पालन कर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। सबसे पहले उन्हें बकरी की नस्लों का चयन करना होता है। बकरी की काफी अच्छी नस्ले हैं, जैसे- जमुनापारी, बरबरी सिरोही, सोजत, बोयर, ब्लैक बंगाल, आदि। बकरियों में आन्तरिक कृमि नाशक दवा का प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण है। बकरियों का टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। बकरियों का बाड़ा ऊंचा होना चाहिए, जिससे सफाई अच्छे से हो और मल मूत्र नीचे बह सके। भारत में बकरियों के लिए बकरियों के प्रग्नेन्ट होने की थोड़ी समस्या है, गांव में एक ही बकरे से सभी बकरियों को प्रग्नेन्ट होती रहती है, जिससे आगे उनके बच्चों में कमजोरी, खाने की समस्या आदि आ जाती है। बकरियों को हरा चारा, पत्तियां ज्यादा ज्यादा पसंद होती हैं अतः ऐसे आहार दें, जो बकरियों को ज्यादा पसंद हो और ज्यादा पाचनशक्ति वाला हो। बकरियों को आहार पचाने के लिए आराम की जरूरत होती है, उन्हें आराम, जुगाली के लिए उचित समय देना चाहिए। बकरियों के मेमनो के लिए 2 महीने बाद अलग स्थान बनाना चाहिएं, जिससे बकरी आराम कर सकें, दूध उत्पादन अधिक हो और उन की आय दोगुनी हो सके।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर : दिनांक 09.10.2020 को समस्तीपुर मंडल के मंडलीय सभा कक्ष ‘‘मंथन’’ में अनिल कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर एवं समस्तीपुर मंडल के अधिकारियों के बीच समस्तीपुर स्टेशन के यार्ड रिमाॅडिलिंग कार्य के संबंध में एक रिभ्यू बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में संजय कुमार, सीएफटीएम, हाजीपुर महोदय के साथ हाजीपुर मुख्यालय की टीम एवं मुख्य अभियन्ता (निर्माण ), महेन्द्रुघाट, पटना के नेतृृत्व में निर्माण विभाग की टीम भी उपस्थित थे। बैठक में दौरान समस्तीपुर स्टेशन के यार्ड रिमाॅडलिंग से संबंधित सभी मुददों पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस बैठक में समस्तीपुर मंडल की ओर से एस0आर0मीणा, एडीआरएम-।, जफर आजम, एडीआरएम-।। के साथ अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जैविक तरीके से करें मुर्गी पालन, कम लागत में ज्यादा मुनाफा समस्तीपुर : किसानों को जैविक तरीकों से मुर्गी पालन करना चाहिए, इससे किसानों को कई तरह के फायदे होंगे। उपरोक्त बातें कही किसान सलाहकार बैठक को संबोधित करते हुए कृषि समन्वयक वक्ताओं ने। उन्होंने कहा कि आज के समय में खेती के साथ-साथ कई ऐसे उद्योग धंधे विकसित हुए हैं, जिससे किसानों की आजीविका के माध्यम लगातार बढ़े हैं। पोल्ट्री फार्म खोलने को लेकर उन्होंने कहा कि मुर्गी पालन भी एक ऐसा व्यवसाय है जो लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो रहा है। इस व्यवसाय के माध्यम से लोगों की माली हालत में सुधार हुआ है। ऐसे में अगर किसान जैविक तरीके से मुर्गी पालन करें तो उन्हें अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। उन्होंने बताया कि किसानों को प्राकृतिक या जैविक तरीके से मुर्गी पालन करने से ज्यादा दाम मिलते हैं, क्योंकि लोगों के बीच जैविक चीजों की डिमांड ज्यादा है। इसके लिए जरूरी है कि मुर्गे मुर्गियों को प्राकृतिक अवस्था में रखा जाए और उन्हें वही दाना और चारा खिलाया जाए जो बिना किसी पेस्टिसाइड या बिना किसी केमिकल के प्राकृतिक तरीके से उगाया गया हो। उन्होंने कहा कि मुर्गी-मुर्गियों के खानों में बरसीम, मोरिंगा, गेंदा जैसे पौधों को शामिल करना चाहिए और ऐसे अनाज खिलाने चाहिए जो प्राकृतिक तरीकों से उगाया गया हो या प्राप्त हुआ हो। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम लागत में इस व्यवसाय को किया जा सकता है।

समस्तीपुर मोहीउद्दीननगर के समाजसेवी नवनीत कुमार झा ने जिलाधिकारी समस्तीपुर को पत्र देकर प्रखंड के मदुदाबाद पंचायत के किसी भी वार्ड में संवेदक एवं पदाधिकारियों की निष्क्रियता के कारण अभी तक नलजल योजना अंतर्गत पाईप लाईन का काम पूरा नहीं होने की शिकायत किया है। श्री झा ने कहा है इस पंचायत के लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जिससे आमजन में काफी आक्रोश है। इस मामले को लेकर कई महीनों से लगातार संबंधित कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता को मोबाईल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। लेकिन कार्य में कोई प्रगति नहीं हो रही है। श्री झा ने कहा है कि उपरोक्त तथ्यों की जांचकर 3 जनवरी 2021 तक अगर कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया तो मैं 4 जनवरी 2021 से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठूंगा। जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

जिले के पटोरी प्रखंड अंतर्गत ईमनसराय पंचायत में 5वें वित्त आयोग की राशि से लगाई गई लाइट में भारी अनियमितता सामने आयी है। मंगलवार को ईमनसराय पंचायत में एसडीओ मो. जफर आलम और बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार के द्वारा जांच की गई और इस दौरान उन्हें लाइट लगाने की योजना में अनियमितता देखने को मिली, जिसको लेकर उन्होंने पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव से वित्तीय अनियमितता के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही उन्होंने एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी। इस बाबत एसडीओ ने बताया कि समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड के ईमनसराय पंचायत में 5वें वित्त आयोग की राशि से कुल 90 यूनिट लाइट लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रति लाइट के लिए कुल 11 हजार रुपए की राशि खर्च करने का प्रावधान है। जिसके तहत 50 वाट का बल्ब एवं 4.5 मीटर गैलवेनाइज्ड रॉड लगाया जाना था। एसडीओ ने जांच के दौरान पाया कि योजना के तहत लगाई गई पंचायत में लाइट की गुणवत्ता काफी खराब है तथा इसमें गैलवेनाइज्ड रॉड लगाया ही नहीं गया है। इसको लेकर एसडीओ ने पंचायत के मुखिया और सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।