जिले के पटोरी प्रखंड अंतर्गत ईमनसराय पंचायत में 5वें वित्त आयोग की राशि से लगाई गई लाइट में भारी अनियमितता सामने आयी है। मंगलवार को ईमनसराय पंचायत में एसडीओ मो. जफर आलम और बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार के द्वारा जांच की गई और इस दौरान उन्हें लाइट लगाने की योजना में अनियमितता देखने को मिली, जिसको लेकर उन्होंने पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव से वित्तीय अनियमितता के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही उन्होंने एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी। इस बाबत एसडीओ ने बताया कि समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड के ईमनसराय पंचायत में 5वें वित्त आयोग की राशि से कुल 90 यूनिट लाइट लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रति लाइट के लिए कुल 11 हजार रुपए की राशि खर्च करने का प्रावधान है। जिसके तहत 50 वाट का बल्ब एवं 4.5 मीटर गैलवेनाइज्ड रॉड लगाया जाना था। एसडीओ ने जांच के दौरान पाया कि योजना के तहत लगाई गई पंचायत में लाइट की गुणवत्ता काफी खराब है तथा इसमें गैलवेनाइज्ड रॉड लगाया ही नहीं गया है। इसको लेकर एसडीओ ने पंचायत के मुखिया और सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।