समस्तीपुर जिले में भारत बंद के दौरान शादी के रीति रिवाज को लेकर जा रही एक दुल्हन जाम में फंस गई जिसे महा गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं के द्वारा आगे जाने दिया गया। आपको बता दें कि भारत बंद को लेकर समस्तीपुर में ओवरब्रिज और पटेल मैदान के पास गोलंबर को महागठबंधन के बंद समर्थकों ने सड़क को जाम कर दिया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित भारत बंद का व्यापक असर देखा गया। किसानों एवं महागठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के ओवर ब्रिज चौराहा के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। आपको बता दें कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में हजारों किसान पिछले 12 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। जिसके तहत किसान संगठनों के द्वारा पूरे देश में मंगलवार 8 दिसंबर को 11 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक 'भारत बंद' बुलाया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिनांक 8 दिसंबर 2020 को आरटीपीएस के कार्यान्वयन/अनुश्रवण के संबंध में जिला पदाधिकारी समस्तीपुर, शशांक शुभंकर के द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके तहत सभी आरटीपीएस केंद्रों पर आवेदन के प्रपत्र का सैंपल दृष्टिगोचर स्थान पर प्रदर्शित किया जाना अनिवार्य है और साथ ही यह सूचना भी स्पष्ट दर्शाया जाना है कि "प्रपत्र के अनुसार जानकारी को शादी कागज पर भरकर भी आवेदन दिया जा सकता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आइसा के बैनर तले आइसा के दर्ननो कार्यकर्ता शहर के स्टेडियम गोलंबर से जुलूस निकाल कर किसान समन्वय समिति द्वारा कथित तीनों किसान विरोधी कला कानून बिल के खिलाफ भारत बंद के आह्वान पर सभी दुकान और बाजार को बंद करते हुए। ओवर ब्रिज चौराहा पर पहुंच कर ओवर ब्रिज को जाम कर जोरदार नारेबाजी के बाद सभा आयोजित की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा को जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जाने के निर्णय के खिलाफ "महागठबंधन संघर्ष समिति" के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में "अनिश्चितकालीन धरना सह सत्याग्रह" आज मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मौके पर आयोजित सभा में "महागठबंधन संघर्ष समिति" के संयोजक सह माकपा अंचल मंत्री उपेन्द्र राय ने बैंक प्रबंधन के निर्णय का विरोध किया तथा कहा कि बैंक प्रबंधन का निर्णय बेहद निराशाजनक व दुर्भाग्यपूर्ण है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए जनविरोधी कृषि कानूनों के विरोध में आज मंगलवार को आहूत भारत बंद के आलोक में समस्तीपुर जिला में भी सम्पूर्ण विपक्ष व किसान संगठनो ने विभिन्न चौक -चौराहो पर धरना देकर यातायात ठप किया तथा बाजारों को बंद कराया l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों द्वारा भारत बंद पर भाकपा-माले व अखिल भारतीय किसान महासभा, राजद, कांग्रेस व आइसा के कार्यकर्ताओं ने किया पूसा प्रखंड के सैदपुर पुल( दरभंगा- समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर) मुख्य मार्ग का चक्काजाम ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। किसान आंदोलन के समर्थन में सड़क जाम कर, कर रहे नारेबाजी - प्रदर्शन। अमित कुमार, भाकपा-माले प्रखंड सचिव पूसा सह जिला कमिटी सदस्य समस्तीपुर*
समस्तीपुर में गांव गांव की सड़कें जाम भारत बंद का व्यापक असर
डाक बंगला चौक से समीप सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने ओवरलोड वाहनों को जप्त के साथ ही आवश्यक वाहन खरीद कर सड़क जाम करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की इस दौरान एसडीओ ने बालू लदे ओवरलोड किया सोमवार दोपहर अचानक बांग्ला चौक के समीप उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अतिक्रमण के साथ ही ओवरलोड के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए वाहनों को जप्त कर आना शुरू कर दिया एसडीओ ने बताया कि बीते कई दिनों से बालू प्राप्त हो रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया उत्तर पंचायत वार्ड के 5 ग्राम टोला में भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का 64 दो दिवसीय परिनिर्वाण दिवस सोमवार को संपन्न हुआ कार्यक्रम को व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर ने व संचालन शिक्षक ने किया कार्यक्रम बाबासाहेब के मुख्य अतिथि के रूप में यादव ने कहा कि आज लोगों को बोलने की स्वतंत्रता नहीं है इसके अधिकार बाबा साहेब की है कार्यक्रम मैं कल्याणपुर दक्षिण की मुखिया अर्चना कुमारी रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार अंकित राज दिलीप कुमार अरविंद कुमार दास मिथिलेश रजक उपस्थित थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
