समस्तीपुर संपूर्ण जिले के गरीबों के सच्चे हिमायती, हमदर्द एवं मसीहा थे स्वर्गीय डॉक्टर एमपी शर्मा। उक्त बातें कहीं रविवार को स्वर्गीय डॉक्टर शर्मा के 66 वे जन्मदिवस पर स्थानीय जेपी सरईसा सेवा आश्रम के प्रांगण में आयोजित जन्म दिवस समारोह एवं निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने। स्वामी राजेश्वर भारती की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का शुभारंभ वयोवृद्ध समाजसेवी चंदेश्वर प्रसाद शर्मा ने डाक्टर शर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए किया। संरक्षक कामेश्वर प्रसाद शर्मा, उमेश प्रसाद शर्मा, लिपू शर्मा आदि ने समारोह को संबोधित किया।इस अवसर पर दो सौ से अधिक बेसहारा गरीब मरीजों की सभी प्रकार की बीमारियों की निशुल्क जांच ,चिकित्सा तथा निशुल्क दवा वितरण किया गया। उषा जांच घर के द्वारा निशुल्क ब्लड कैंप का आयोजन किया गया। मौके पर क्षेत्र के अधिक गणमान्य लोग मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के ताजपुर पंचायत के वार्ड-5 स्थित रामदयाल चौक के पानी भरा पांडे पोखर का नवंबर में उड़ाही के नाम पर मुखिया जवाहर साह द्वारा अधिकारियों एवं कर्मियों के सहयोग से 9 लाख रुपए के कथित फर्जीवाड़ा कर निकासी किए जाने के खिलाफ आरोप की जांच कर आरोपियों पर एफआईआर करने की मांग को लेकर सोमवार को उक्त पोखर पर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। सुबह से ही माले कार्यकर्ता झंडे, बैनर, कार्डबोर्ड लेकर जुटने लगे। करीब 11 बजे माले कार्यकर्ताओं ने रामदयाल चौक से विशाल जुलूस निकाला। जोरदार नारेबाजी करते पोखर पर पहुंचकर प्रदर्शन के बाद सभा में तब्दील हो गया। ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, आशिफ होदा, नौशाद तौहीदी, शंकर सिंह, संजय शर्मा, बासुदेव राय, मो० चांदबाबू, मो० राजू, राजदेव प्रसाद सिंह,ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, सुखदेव सिंह, बिन्देश्वर राय, लक्ष्मण साह, मुंशीलाल राय, अर्जुन शर्मा, मोतीलाल सिंह, विनोद शर्मा, मनोज सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया। मौके पर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि पांडे पोखर जलमग्न है। बावजूद इसके मुखिया जवाहर साह अधिकारी एवं कर्मियों को मिलाकर नवंबर में पानी भरा पोखरा का फर्जी उड़ाया दिखाकर करीब 9 लाख रूपये का अवैध निकासी कर लिया है। इससे पहले भी मुखिया द्वारा कई योजनाओं लूट-भ्रष्टाचार का मामला सामने आ चुका है लेकिन इस बार का भ्रष्टाचार बिल्कुल स्पष्ट है। ऐसे में विकास योजनाओं में लूट-भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेवारी के तहत माले अपने जनपक्षीय भूमिका का निर्वाह करते हुए संघर्ष कर रही है। प्रशासन दोषियों पर एफआईआर दर्ज करें, निकाले गये राजस्व को जमा कराये अन्यथा 16 दिसंबर से प्रखंड पर अनिश्चितकालीन अनशन आंदोलन चलाने की उन्होंने घोषणा की। उन्होंने आमजनों से अपील की कि 8 दिसंबर को किसानों के भारत बंद पर 9 बजे से गांधी चौक से निकलने वाले बंदी जुलूस में शामिल होकर सफल बनाने की की।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
किसानों के दिल्ली आंदोलन के समर्थन में 8 दिसंबर को भारत बंद के पूर्व संध्या पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान जगह- जगह नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. आशिफ होदा, बंदना सिंह, नौशाद तौहीदी, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, संजय शर्मा, बासुदेव राय आदि ने भाग लिया. रामदयाल चौक से जुलूस मुख्य मार्ग होते हुए नीम चौक पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया. अपने अध्यक्षीय भाषण में माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी तीनों काला कानून, बिजली विधेयक 2020 वापस लें. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानी को अडानी- अंबानी के हाथों सौपना चाहती है. किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. माले नेता ने मंगलवार को सुबह 9 बजे गांधी चौक पहुंचकर बंदी जुलूस में भाग लेकर बंद को सफल बनाने की अपील ताजपुरवासियों से की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखण्ड महागठबंधन की बैठक सोमवार को बाजार क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज के पास भाकपा के नेता रामप्रीत पासवान की अध्यक्षता एवं राजद प्रखण्ड आध्यक्ष मिंटूबाबू के संचालन में संपन्न हुआ। बैठक में भाकपा माले के आशिफ होदा, नौशाद तौहीदी, कांग्रेस के अब्दुल मालिक आदि ने भाग लिया। माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बैठक में 8 दिसंबर को किसानों के भारत बंद को सड़क पर उतरकर समर्थन देने, लाउडस्पीकर प्रचार करने, 9 बजे से राजधानी चौक जाम करने, बाजार क्षेत्र में बंदी जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। उन्होंने छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, दुकानदार, व्यापारी, बुद्धिजीवियों से सड़क पर उतरकर बंद को समर्थन देने की अपील की साथ ही अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा को जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जाने के निर्णय के खिलाफ "महागठबंधन संघर्ष समिति" के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में "अनिश्चितकालीन धरना सह सत्याग्रह" आज सोमवार को प्रारम्भ हो गया। राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस को बतलाया कि इस मुद्दे को लेकर महागठबंधन के घटक दलों के द्वारा धरना प्रदर्शन दिया गया। जिसमें राजद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा तथा भाकपा माले के सैकड़ो कार्यकर्ता सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा को जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जाने के निर्णय के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पर बैठे हुए है। मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने बैंक प्रबंधन के निर्णय का विरोध किया तथा समस्तीपुर कॉलेज की प्राचार्या की तानाशाही रवैये की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि समस्तीपुर कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता का ह्रास हुआ है। प्राचार्या प्रायः कॉलेज से अनुपस्थित रहती है, फलतः कॉलेज में भ्रष्टाचार व अराजकता का आलम है। वक्ताओं ने कहा कि समस्तीपुर कॉलेज परिसर में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा लगभग 50 वर्षो से कार्यरत है। इस शाखा से सैकड़ो पेंशनधारियों को पेंशन मिलता है तथा हजारो उपभोक्ताओ का खाता यहां है। कॉलेज की प्राचार्या की अड़ियल रवैये के कारण बैंक की शाखा तथा पोस्ट ऑफिस को हटाने की साजिश रची जा रही है जो न्यायोचित नहीं है। राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस को बतलाया कि समस्तीपुर कॉलेज से बैंक तथा पोस्ट ऑफिस को बचाने व कॉलेज में बदहाल व्यवस्था को सुचारु करने की मांगों को लेकर जारी "धरना सह सत्याग्रह" अनवरत रात-दिन व अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता माकपा नेता प्रोफेसर दिनेश कुमार राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव तथा युवा कांग्रेस के जिला महासचिव मो. नूर आलम की संयुक्त अध्यक्षमंडली ने तथा संचालन माकपा अंचल मंत्री उपेन्द्र राय ने की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला पदाधिकारी समस्तीपुर, शशांक शुभंकर द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, समस्तीपुर, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, समस्तीपुर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, समस्तीपुर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, रोसड़ा/दलसिंहसराय, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समस्तीपुर, सभी अंचल अधिकारी, समस्तीपुर, सभी थानाअध्यक्ष/ओपी अध्यक्ष, समस्तीपुर को कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु सार्वजनिक/कार्य स्थलों पर फेस मास्क अथवा फेस कवर का शत्-प्रतिशत अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों/वाहनों/प्रतिष्ठानों/फल-सब्जी एवं मांस-मछली के दुकानों पर मास्क का उपयोग सुनिश्चित कराया जाना है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु व्यक्तियों द्वारा मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु एक अभियान चलाकर सभी सार्वजनकि स्थलों पर सामाजिक दूरी का अनुपालन तथा लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क पहनने की दिशा में सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही मास्क नहीं पहनने/उल्लंघन किए जाने की स्थिति में स्वास्थ्य विभागीय अधिसूचना के आलोक में दण्ड की राशि की वसूली की जाय। इनमें किसी प्रकार की उदासीनता को काफी गंभीरता से लिया जायेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के पत्र ’’कोविड-19 टीकाकरण हेतु जिला एवं प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स के गठन के संबंध में’’ डिस्ट्रिक्ट टास्क फाॅर्स ऑन कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर जिला अधिकारी समस्तीपुर को अध्यक्ष, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सदस्य सचिव, सिविल सर्जन एवं विभिन्न विभागों यथा डब्लूसीडी, पीआरआई, शहरी विकास, कन्टोनमेंट बोर्ड, खेल एवं युवा मामले, एनसीसी नेहरू युवा केन्द्र संगठन, एनएसएस, शिक्षा, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, सूचना एवं जन-सम्पर्क, रेलवे, गृह, राजस्व, श्रम संसाधन, खान एवं भूतत्व, ट्राईबल विभागों के साथ-साथ सहयोगी संस्थाओं यथा डब्लूएचओ, यूनिसेफ, यूएनडीपी, बीएमजीएफ, जेएसआ,सीएचएआई आदि तथा आईएमए, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि सदस्य होंगे। विदित हो कि कोविड-19 पैंडेमिक के नियंत्रण हेतु कोविड-19 का टीकाकरण किया जाना है। इस हेतु नेशनल एक्सपर्ट “ग्रुप ऑन वैक्सीनेशन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 (एनईजीवीएसी) के सुझाव के आलोक के इसके टीकाकरण हेतु आवश्यक तैयारी प्रारम्भ की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर दिनांक 7 दिसंबर 2020 को जिला पदाधिकारी समस्तीपुर शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में आरडब्ल्यूडी, आरसीडी, भवन निर्माण एवं एलएइओ की योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा विभाग बार कार्यरत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई तथा अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई। विभिन्न योजनाओं पर खर्च की गई राशि, लंबित भुगतान, योजनाओं की प्रगति, प्रगति में आने वाली बाधा की जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी द्वारा योजनावार कितने योजना पूर्ण, कितने अपूर्ण, अपूर्ण योजनाओं के कारण की सूची की मांग की गई। सभी योजनाओं अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का नाम उनका टाइमलाइन कार्य प्रगति प्रगति धीमी होने के कारण एवं कार्यपालक अभियंता द्वारा लिए गए एक्शन की जानकारी की मांग की गई। शहर में यातायात की व्यवस्था को सुधारने के लिए तथा आए दिन लग रहे ट्रैफिक जाम में सुधार लाने हेतु कई पुलों के निर्माण तथा सड़कों के चौड़ीकरण पर भी विचार किया गया तथा इससे संबंधित प्रस्ताव विभाग को भेजने के लिए सभी कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर प्रत्येक वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर का महापरिनिर्वाण दिवस आज दिनांक 07.12.2020 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण मे मनाया गया। विदित हो कि हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर का महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन दिनांक 06.12.2020 को मनाया जाना था परंतु दिनांक 06.12.2020 को रविवार (विश्राम दिवस) होनेे के कारण उक्त कार्यक्रम दिनांक 07.12.2020 को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक-। सन्त राम मीणा, अपर मंडल रेल प्रबंधक-।। जफर आजम, मंडल के अन्य सभी अधिकारी, यूनियन एवं एशोसिएशन के प्राधिकारी तथा समस्त कर्मचारी द्वारा भी बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी, रतन राकेश लकड़ा द्वारा किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत बंद का समर्थन सभी विपक्ष पार्टी सहयोग कर रही है।
