बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के विस्तार में प्रदेश युवा कांग्रेस को सोशल मीडिया के माध्यम से नई ऊंचाई पर ले जाने वाले आरिफ़ नवाज को प्रदेश सोशल मीडिया टीम का चेयरमैन नियुक्त किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

वैशाली और समस्तीपुर के जिलाधिकारी ने आज डॉ0 राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में हो रहे तेजी से विकास के लिए कुलपति डॉ0 रमेश चन्द्र श्रीवास्तव की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस दौरान विश्वविद्यालय के एस्टेट अधिकारी वीरेंद्र सिंह तथा शिरीष कुमार चौधरी भी उनके साथ रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में दिनांक 06.12.2020 को राजद अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर “पुष्पांजलि सह श्रद्धांजलि” कार्यक्रम आयोजित की गई। बाबा साहेब के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 65वीं महापरिनिर्वाण दिवस पर जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसके माध्यम से लोगों ने देश के प्रथम कानून मंत्री को याद किया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन एसडीओ कार्यालय परिसर में हुआ, जहां डीएम शशांक शुभंकर की अनुपस्थिति में सदर एसडीओ रवीन्द्र कुमार दिवाकर ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हों पर चलने की लोगों से अपील की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिले का डीजल शेड अब लोको शेड में परिवर्तित हो गया है। शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक अशोक महेश्वरी के द्वारा लोको शेड में (पूर्व में डीजल शेड) से रिपेयरिंग कर निर्मित इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल किया गया। आपको बता दें कि डीजल शेड समस्तीपुर में पहले डीजल रेल इंजनों का रखरखाव और मरम्मत किया जाता था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के ताजपुर प्रखंड के ताजपुर पंचायत के वार्ड-5 रामदयाल चौक स्थित पांडे पोखर पर सोमवार 7 दिसंबर को आहूत प्रदर्शन को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाकपा माले का आरोप है कि ताजपुर पंचायत के पांडे पोखर के उड़ाही के नाम पर मुखिया द्वारा 9 लाख रुपए अवैध निकासी की जांच कर संबंधित दोषी व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज की जाए और इसी के लिए भाकपा माले के द्वारा सोमवार 7 दिसंबर को ताजपुर पंचायत के पांडे पोखर पर प्रदर्शन किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ठंड का दिख रहा असर कुहासा में लोग नहीं निकल पा रहे हैं काम पर कुहासा लगने से मजदूरों को जाने आने में काफी दिक्कत हो रहा है एक तरफ ठंड तो दूसरी तरफ कुहासा कुहासा मैं रास्ता नहीं पता चलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है

आज दिनांक 5 दिसंबर 2020 को राज्य कमेटी के आह्वान पर भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के बैनर तले छात्र छात्राओं का एक जुलूस डीबीकेेएन कॉलेज गेट से इंकलाब जिंदाबाद,एसएफआई जिंदाबाद,बेगूसराय के छात्र अमन के हत्यारों को फांसी दो,छात्र की हत्या नहीं सहेंगे,मृतक अमन के परिवार को सुरक्षा,25 लाख रुपए एवं सरकारी नौकरी दो,छात्र की हत्या नहीं सहेंगे,जुल्मी जब जब जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से चप्पा चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से।बिहार सरकार मुर्दाबाद,बेगूसराय के एसपी होश में आओ आदि का बोर्ड लेकर नारे लगाते हुए नरहन बाजार के एसबीआई एटीएम चौराहा पहुंची।जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।इससे पूर्व एक सभा हुई जिसकी अध्यक्षता है।एसएफआई के प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने की।सभा को एसएफआई की कंचन कुमारी,हेल्प नीडी पर्सन के पांडव कुमार एवं अभिषेक रौशन ने संबोधित किया वहीं सभा को संबोधित करते हुए एसएफआई जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि बेगूसराय के भगवानपुर थाना के पासोपुर गांव में आज से लगभग 1 माह पूर्व मृत छात्र अमन का विवाद सामंती गुंडों से हुआ था।उसके बाद मामला शांत हो गया।विगत 26 नवंबर के दिन में मृत छात्र अमन सामंती वर्ग के दोस्त ने फोन कर उसे बुलाया।उसके बाद उसका अपहरण हो गया।2 दिसंबर को मंसूरचक थाना क्षेत्र में उसकी लाश मिली।इतनी जानकारी होने के बावजूद अभी तक पुलिस हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है।इसीलिए एसएफआई यह मांग करती है कि बिहार सरकार जल्द से जल्द मृत छात्र अमन के हत्यारों को गिरफ्तार कर केस का स्पीडी ट्रायल करें।मृतक के परिवार को सुरक्षा एवं 25 लाख रुपए के साथ सरकारी नौकरी दें।अन्यथा एसएफआई पूरे राज्य में चरणबद्ध आंदोलन करेगी मौके पर मनीषा कुमारी,हिरा कुमारी,मौसम कुमारी,प्रीति कुमारी,प्रियंका कुमारी,रूपम कुमारी,काजल कुमारी,अंकिता कुमारी,वर्षा कुमारी,अभिजीत रोशन,गिरीश कुमार,रजनीश कुमार,हिमांशु कुमार,अभिषेक कुमार,बंधन कुमार,नितीश कुमार,नवीन कुमार, राजीव कुमार, अमिताभ कुमार,पिंटू कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शौचालय निर्माण से ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हुए हैं गोलू कश्यप ने ने कहा कि शौचालय महिलाओं के लिए वरदान साबित हुआ है

लॉक डाउन  के कारण से छात्रों की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित रही। ऐसे में छात्र अपने आप को बहुत ही असहज महसूस कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि स्वयं  के द्वारा तैयारी कर रहे हैं लेकिन उसका परिणाम कैसा होगा यह कहना बहुत ही मुश्किल है।