आज दिनांक 4 दिसंबर 2020 को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी माकपा के विधायक अपने क्षेत्र विभूतिपुर विधानसभा के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर,बेलसंडी तारा एवं महथी पंचायत के कुछ भाग में उनका अभिनंदन किहलया गया।इस अभिनंदन सभा की शुरुआत सिंघिया बुजुर्ग उत्तर के दास टोला,राम टोला,सलखन्नी से हुई। जगह जगह उन्हें माला एवं चादर भेंटकर करके स्वागत किया गया।विभिन्न जगहों पर धन्यवाद सभा भी हुई।इस सभा को संबोधित करते हुए विभूतिपुर के विधायक कॉमरेड अजय कुमार ने कहा कि जब मैं चुनाव में विधानसभा के 29 पंचायत में घूम रहा था तो सभी लोगों का एक ही आवाज था कि प्रखंड स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार और लोगों ने मुझे इसी भ्रष्टाचार को समाप्त।आप लोग जानते हैं बीडियो-सीओ आदि कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है।मैं अभी तक किसी भी कार्यालय नहीं गया।लेकिन कुछ आम सभा के माध्यम से उन तक संदेश भेजने का काम किया। इस संदेश पर उन पर मनोवैज्ञानिक असर पड़ा है।इस असर का परिणाम यह है कि जिस आंगनवाड़ी सेविका को प्रति माह ₹3000 घूस लिया जाता था।इस महीने में ₹2000 लिया है।लेकिन अभी भी ₹2000 ले रहा है।इसके लिए भी हमलोग मिलकर इस भ्रष्टाचार के खिलाफ 21 दिसंबर को ब्लॉक पर पहुंचकर आंदोलन कर अपनी आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। इस अभिनंदन समारोह में विभूतिपुर उत्तर के अंचल मंत्री श्याम किशोर कमल,सिया प्रसाद यादव,कॉमरेड उमेश दास,हरे किशन राम,पूर्व सरपंच रामबली महतो,सत्यनारायण शर्मा,धर्मेंद्र कुमार,घनश्याम महतो,मोहम्मद मुख्तार,पैक्स अध्यक्ष नटवर कुमार,एसएफआई जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार,रामनंदन सिंह,कामरेड बैद्यनाथ महतो,अशोक कुमार सिंह,लक्ष्मण ठाकुर,मोहम्मद अब्बास सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पत्रकारिता कोर्स में नामांकन 10 दिसंबर तक
फर्जी वेबसाइट से लाखों रुपए की ठगी
एचडीएफसी बैंक अब नए क्रेडिट कार्ड जारी नहीं कर सकता है।
सरकार युवाओं के लिए एवं छात्रों के लिए क्या कदम उठाएगी स्वरोजगार की व्यवस्था युवाओं को वर्तमान सरकार दे पाएगी आइए हम बात करते हैं खानपुर के मोहन ठाकरे से सुनने के लिए आगे क्लिक करें
अधुरे कार्य 7 दिनो के अन्दर पुरा करें नहीं तो होगी करवाई ।
अधूरे कार्य 7 दिनों के अंदर पूरा करें नहीं तो होगी प्राथमिकी दर्ज---बीडीओ। रेबड़ा पंचायत के वार्ड नं 10 में नल जल योजना में अनियमितता को लेकर बीडीओ ने दिया सख्त निर्देश। खानपुर,प्रखण्डक्षेत्र अंतर्गत रेबड़ा पंचायत के वार्ड नं 10 स्थित जगदीशपुर गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर आज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी ने नल जल योजना की जांच की।इस दौरान पाया कि बार्ड क्रियान्वयन एवं प्रवंध समिति द्वारा बोरिंग के पास स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया है।वहाँ पानी टंकी नहीं लगाया गया है।बोरिंग के चारों तरफ एवं पाइप लाइन के हर मोड़ के पास चेम्बर नहीं बनाया गया है जिस कारण खुले पाइप में गंदगी चला जाता है।उन्होंने इस पानी के सेवन से संक्रमण का खतरा की आशंका जताई है।कई जगह पाइप खुला हुआ पाया गया तथा कई घरों में नल का कनेक्शन भी नहीं लगा था।निरीक्षण के दौरान बीडीओ को लोगों ने बताया कि जगह जगह पर पाइप लाइन से लिकेज़ है जिससे पानी निकलता रहता है।बीडीओ ने बताया कि बोरिंग में उचित माध्यम से न तो बिजली कनेक्शन लिया गया है और न ही स्टेप्लाइज़र की व्यवस्था की गई है जो अत्यंत ही खेदजनक है।साथ ही लोगों ने बताया कि सही तरीके से अनुरक्षक की नियुक्ति भी नहीं की गई है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बताया कि वार्ड सदस्य एवं प्रवंध कार्यकारिणी के सचिव को उक्त सभी समस्याओं के निदान के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।अगर समय रहते कार्य पूरा नहीं किया जाता है तो राशि निकासी के उपरांत कार्य नहीं किये जाने,सात निश्चय के कार्य में वेवजह देर करने,बाधा डालने एवं राशि गवन करने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मौके पर जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह,पूर्व पंचायत समिति सदस्य वीणा देवी,मो नबाव अंसारी,राम सागर महतो,विनोद महतो,दामोदर महतो,कपलेश्वर महतो,रामविलास सहनी,राम देव सहनी, संतोष कुमार, संजय महतो आदि उपस्थित रहे।
साइन सिने फ़िल्म फरस्टिवल के प्रथम सत्र 2020 की आधिकारिक प्रविष्ठि सोमवार 30 नवम्बर 2020 को बंद कर दी गई है । साइनसिने की ख़ासियत यह रही कि प्रथम सत्र होने के वाबजूद भी साइनसिने का वर्चस्व इतना ज्यादा रहा कि दुनियाँ के कोने कोने से, फ़िल्म निर्माताओं ने अपने अपने फिल्मों की प्रविष्ठि कराई । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले में कार्य कर रहे हैं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को समर्पण दरभंगा के द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कोरोना योद्धा सम्मान से मोमेंटो प्रमाण पत्र एवं फूल का गुलदस्ता देकर समर्पण दरभंगा द्वारा सम्मानित किया गया |समर्पण के सचिव दीपक कैलाश महथा ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया|विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर : जिले के 15 स्कूलों के एचएम के विरुद्ध वर्ग कक्ष निर्माण नहीं कराने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी। आपको बता दें कि विभाग के निर्देशानुसार 2006-07 से लेकर 2014 तक कुल 15 स्कूलों के कुल 45 अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण कराने को कहा गया था और इस संबंध में राशि भी उपलब्ध करा दी गई थी। परंतु इसके बावजूद भी संबंधित एचएम के द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया। इसको लेकर प्रारंभिक शिक्षा व सर्वशिक्षा के डीपीओ शिवनाथ रजक ने पांच दिसम्बर तक दोषी स्कूलों के एचएम पर संबंधित प्रखंड के बीईओ को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। जिनमें सरायरंजन, पूसा, मोहनपुर, विभूतिपुर, रोसड़ा, बिथान, वारिसनगर व मोरवा प्रखंड शामिल हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
