किसान कोई काम दिल से करते हैं खेतों में जीत तोड़ मेहनत करते हैं और फसल उगाते हैं इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब बारिश हो रहा है एक किसान का 4 फिट का मूली
वामपंथी किसान संगठन विभूतिपुर की ओर से किसान विरोधी बिल के खिलाफ आज दिनांक 03/12/2020 को ग्यारह बजे से एक बजे अपराह्न तक सिंघिया घाट चौराहा को जाम किया गया ।जाम स्थल पर एक सभा की गई ! श्याम किशोर कमल की अध्यक्षता में शुरू हुआ! जिसे सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित विधायक साथी अजय कुमार ने कहा कि आज किसान विरोधी बिल लाकर देश को गुलाम बनाने की कोशिश मोदी सरकार कर रही है । आज पूरे देश में किसान संघर्ष कर रही हैं। जब तक किसान विरोधी बिल वापस नहीं लिया जाता है तब तक किसान संघर्ष करते रहेंगे । इसी संघर्ष की कड़ी में दस दिसम्बर तक तमाम पंचायत में मोदी का पुतला दहन किया जाएगा । आठ दिसंबर से नौ दिसंबर को चौबीस घंटे का महाधरना होगा । तथा दस दिसम्बर को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा । सभा को महेश कुमार , मिथलेश सिंह, गजेन्द्र चौधरी ,सिया प्र०यादव, विश्वनाथ महतो, विद्या नंदन विद्यार्थी, देवेन्द्र सिंह, ब्रह्मदेव महतो ,कृष्ण मूर्ति आदि ने संबोधित किया तथा किसान विरोधी बिल वापस लेने की मांग की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर : राज्य सरकार के द्वारा निर्गत आदेशनुसार पूरे बिहार में इस वर्ष खरीफ फसल क्षति-पूर्ति सहायता योजना के अंतर्गत बाढ़ और वर्षा से प्रभावित प्रखंड एवं पंचायतों की सूची जारी की गई है। इस सूची में जिले के 20 प्रखंड में से 19 प्रखंड का नाम सहायता सूची में शामिल हैं, मात्र एक प्रखंड समस्तीपुर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी व कर्मियों के शिथिलता के कारण शामिल नही हो सका। सूची में प्रखंड के नाम नही शामिल होने से प्रखंड के किसानों में काफी आक्रोश है। जितवारपुर स्थित कृषि कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा पूर्व में शिथिलता बरता गया था, जिसके कारण पूर्व में भी प्रखंड के किसान लाभ से वंचित हो गए थे। जनप्रतिनिधियों के द्वारा पूर्व में ही कृषि कार्यलय के पदाधिकारियों को कह दिया गया था कि किसानों के हितों का ख्याल रखें, लेकिन प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा इसे गंभीरता से नही लिया गया। जिस कारण आज प्रखंड के किसानों में काफी आक्रोश है। आज दिनाँक 03/12/2020 को प्रखंड प्रमुख निलम देवी के एवं उप प्रमुख राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी पंचायत समिति सदस्यों व किसानों के साथ प्रखंड कृषि कार्यलय को तब तक ताला बंद रखने का निर्णय लिया गया जब तक उपयुक्त समस्या का समुचित समाधान नही किया जायेगा। साथ ही वरीय पदाधिकारी से समस्तीपुर प्रखंड को सूची में शामिल किया जाए साथ ही दोषी कर्मियों के ऊपर कार्रवाई की मांग की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर : दिनांक 3.12.2020 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समस्तीपुर कॉलेज के मैदान में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा दिव्यांगों के बीच 250 ट्राई साइकिल, 60 व्हील चेयर, 50 टैब, 15 कान का मशीन तथा 25 मोबाइल का वितरण किया गया साथ ही मुख्यमंत्री निःशक्तता विवाह योजना तथा अंतरजातीय विवाह योजना के अंतर्गत 22 लाभुकों के बीच एक-एक लाख के बांड का वितरण किया गया। इसमें 1 लाभुक ऐसा था जिसे तीन लाख का बांड प्रदान किया गया। दो लाख नि:शक्त विवाह योजना के तहत तथा एक लाख अंतरजातीय विवाह योजना के तहत। साथ ही सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग समस्तीपुर के द्वारा यह बताया गया कि वैसे लाभुक जिन्हें आज ट्राई साइकिल या किसी भी प्रकार के सहायक उपकरण यथा व्हील चेयर, वैशाखी, कान का मशीन, चश्मा आदि की आवश्यकता है संबंधित प्रखंडों में या जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग समस्तीपुर में आवेदन अवश्य करें। साथ ही वैसे दिव्यांग जिनका किसी प्रकार से प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है उन्हें विकास मित्र के माध्यम से एवं समाचार पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा तथा सभी प्रखंडों में कैंप लगाए जाएंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिलाधिकारी, समस्तीपुर शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार दिनांक 03.2.2020 को समस्तीपुर अनुमंडल अंतर्गत सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री नल-जल योजना, नाली-गली योजना, सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आपूर्ति, लोक शिकायत निवारण, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, कोविड-19 एवं अंचल संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक वारिसनगर प्रखंड में की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, पीजीआरओ, समस्तीपुर सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी एवं समस्तीपुर अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर समस्तीपुर जिला समाहरणालय प्रांगण में गुरुवार को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दण्डाधिकारी, समस्तीपुर के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने उन्हें नमन किया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अपर समाहर्ता सह अपर जिला दण्डाधिकारी, समस्तीपुर विनय कुमार राय ने कहा कि आज हम लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया है और यह प्रण किया है कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर हम लोग देश का भला करेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा को जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जाने के निर्णय के खिलाफ महागठबंधन आंदोलन करेगा। राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस को बतलाया कि इस मुद्दे को लेकर महागठबंधन के घटक दलों की एक संयुक्त बैठक जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में आयोजित की गई। जिसमें राजद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा तथा भाकपा माले के नेतागण उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता व संचालन वरीय राजद नेता प्रोफेसर दिनेश कुमार राय ने की। बैठक में महागठबंधन समर्थित "समस्तीपुर कॉलेज स्थित बैंक व पोस्ट ऑफिस बचाओ संघर्ष समिति" का गठन किया गया। माकपा के अंचल मंत्री उपेन्द्र राय को कमिटी का संयोजक, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर को कमिटी का मीडिया प्रभारी तथा राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय, भाकपा अंचल मंत्री रामऔतार ठाकुर व भाकपा माले अंचल मंत्री उपेन्द्र राय को सह संयोजक बनाया गया। बैंक प्रबंधन के निर्णय का विरोध किया गया तथा समस्तीपुर कॉलेज की प्राचार्या की तानाशाही रवैये की निंदा की गयी। वक्ताओं ने कहा कि समस्तीपुर कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता का ह्रास हुआ। प्राचार्या प्रायः कॉलेज से अनुपस्थित रहती है, फलतः कॉलेज में अराजकता का आलम है। वक्ताओं ने कहा कि समस्तीपुर कॉलेज परिसर में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा लगभग 50 वर्षो से कार्यरत है। इस शाखा से सैकड़ो पेंशनधारियों को पेंशन मिलता है तथा हजारो उपभोक्ताओ का खाता यहां है। कॉलेज की प्राचार्या की अड़ियल रवैये के कारण बैंक की शाखा तथा पोस्ट ऑफिस को हटाने की साजिश रची जा रही है जो न्यायोचित नहीं है। दिनांक 06.12.20 को बैंक प्रबंधन तथा कॉलेज की प्राचार्या के खिलाफ समस्तीपुर प्रखंड के प्रमुख चौक-चौराहों पर "नुक्कड़ सह प्रतिरोध सभा" करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी 07 दिसंबर 2020 के दिन के 11 बजे से समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के मुख्य द्वार के सामने महागठबंधन के कार्यकर्ताओ व स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा "अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन" आहूत कर कामकाज ठप किया जाएगा। धरना रात-दिन व अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर : जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के मानपुरा पंचायत में केंद्र प्रायोजित योजना राष्ट्रीय संधारणीय कृषि मिशन के तहत कृषि विभाग के कृषि समन्वयक पंकज कुमार के तकनीकी सलाह पर संतोष कुमार झा, अनिल ठाकुर एवं कुशेश्वर ठाकुर के 1 हेक्टेयर के प्रत्यक्षण प्लॉट पर सहायक निदेशक (रसायन) अभिषेक कुमार के निर्देश पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुशंसा आधारित गेंहू की बुआई कराया गया है, कृषि समन्वयक ने बताया कि गेहूं फसल के लिए समय से बुआई के लिए अनुसंशित किस्में डी बी डव्लू-187, बी आर डव्लू-3708, एच डी -2967, डीबिडब्ल्यू-39 श्रेष्ठ है, एवं विलंब से बुआई के लिए बीआरडव्लू-934,एचडी -2985, डी बी डव्लू-14, -107,पीबिडव्लू-276 की खेती किसान करे तो उपज में बढ़ोतरी होगी। किसान सलाहकार संतोष कुमार झा ने किसानों को बताया गया कि यह द्वितीय प्रशिक्षण सह प्रत्यक्षण कार्येक्रम में गेंहू की बुआई के समय अनुसंशित खाद, उर्वरक का कैसे इस्तेमाल करना है, कम लागत में अधिक उपज की प्राप्ति कैसे होगी, मृदा का सरंक्षण कैसे किया जाए एवं गेंहू की वैज्ञानिक पद्दत्ति से खेती करने की जानकारी कृषि विभाग के द्वारा दी गई है, साथ ही किसानों से आग्रह किया गया है कि मिट्टी जांच के आधार पर ही किसान किसी भी फसल की खेती करे तो अच्छा होगा, यह मिट्टी जांच, जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला समस्तीपुर में निःशुल्क होता है जिसमे प्राथमिक एवं द्वितीय पोषक तत्व की जांच की जाती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर : जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज पुरुषोत्तमपुर अन्नू में स्थापित बाबा हरिहर नाथ अंकुरी नाथ महादेव मंदिर परिसर में आज भव्य विष्णु मंदिर निर्माण हेतु नींव रखी गई। आपको बता दें कि समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खेढ़ी स्थित अंकुरी नाथ महादेव मंदिर परिसर में बिहार का दूसरा गौरव के रूप में भब्य विष्णु मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। जिसको लेकर आज पंडित युगल किशोर झा के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यजमान पंडित रामानंद झा एवं उनकी धर्मपत्नी रंजू देवी के द्वारा नींव रख शिलान्यास किया गया।लोगों ने बताया कि देवालय ट्रस्ट के माध्यम से इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। जहां इस मंदिर का निर्माण होना है उस जगह पर पौराणिक अंकुरीनाथ महादेव मंदिर स्थित है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक और जिला पार्षद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बीते दिनों महंगाई के दर में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है. वहीं घरेलु गैस के दाम में भी वृद्धि होने से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. हालांकि देश के कई राज्यों में एलपीजी के दाम वही के वही हैं लेकिन बिहार की राजधानी में पटना में एलपीजी सिलिंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ गयी है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
