असिस्टेंट प्रोफेसर की होगी नियुक्ति
बीते दिनों महंगाई के दर में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है. वहीं घरेलु गैस के दाम में भी वृद्धि होने से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. हालांकि देश के कई राज्यों में एलपीजी के दाम वही के वही हैं लेकिन बिहार की राजधानी में पटना में एलपीजी सिलिंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ गयी है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार में अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान हो गया है. अब लोग घर बैठे भी ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं. इतना ही नहीं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगने वाला शुल्क भी अब कम हो गया है. पहले के मुकाबले अब लोगों को 50 रुपये कम देने होंगे. बता दें कि पहले लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए 790 रुपये लगते थे लेकिन अब 1 दिसंबर से यह शुल्क घटकर 740 रुपये हो गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 
गेहूं की बुवाई कर रहे हैं किसान अधिक बारिश होने से खेतों में पानी लग गया था जिसके कारण खेत मैं काफी नमी है किसान परेशान हैं अपने खेतों से पंपसेट से पानी निकाल रहे हैं और जैसे तैसे गेहूं बो रहे हैं
भाकपा माले दिल्ली में लगातार आठ दिनों से लाखों किसानों का दिल्ली में कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन पर पुलिस दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में एवं किसानों के समर्थन में आज उजियारपुर प्रखंड के हरपुर रेवाड़ी समथू पंचायत भवन पर किसान, मजदूर, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजिवियो एवं भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। आन्दोलनकारी किसानों पर पुलिस दमनात्मक कार्रवाई बन्द करने, तीनों कॄषि कानून रद्द करने, बिना शर्त किसानों से वार्ता करने, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने, बिजली कानून 2020 वापस लेने की मांग कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नए कृषि कानून के नाम पर किसानों को गुलाम बनाया जा रहा है। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि लाखों किसान दिल्ली कूच कर गये हैं और उनके समर्थन में पूरे देश में किसान विद्रोह करने वाले हैं। जो सरकार किसान का नहीं हो सकता है वह हिंदुस्तान का नहीं हो सकता है। सरकार देश को बेच कर कम्पनी राज स्थापित करना चाहती है। खुद यह सरकार सार्वजनिक संपत्ति और सन्थानो को बेच कर नीजि कम्पनियों को मजबूत करने में लगी हुई है। मोदी सरकार पहले ही रेलवे, हवाई अड्डा, एलआईसी, बैंक, बीमा, कल कारखाने एवं खान को या तो बेच दिया है या फिर नीजि कम्पनियों के हवाले कर दिया। उत्पादन के सबसे बड़े क्षेत्र में भी पूँजीपति का खुलेआम प्रवेश कराया जा रहा है जिससे इस देश के किसान मजदूर गुलाम होंगे। देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था पहले ही जहाँ ध्वस्त हो चुकी है और शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुका है। धरना की अध्यक्षता रघुवीर कुमार ने की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिले के ताजपुर प्रखंड के ताजपुर पंचायत के मुखिया जवाहर साह पर भाकपा माले ने पानी से भरे पोखरे के नाम पर फर्जी मिट्टी उड़ाही दिखाकर योजना के रुपए डकार लेने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी विकास योजना के नाम पर तरह-तरह के कारनामे के लिए ताजपुर प्रखंड का ताजपुर पंचायत चर्चित रहा है। इस बार यहां के मुखिया जवाहर साह पर पानी से भरा पोखरा का ही फर्जी मिट्टी उड़ाही दिखाकर करीब 9 लाख रूपये डकारने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि पंचायत के वार्ड- 5 स्थित पांडे पोखर जलमग्न है. पोखरा जलमग्न रहने के कारण छठ करने के लिए जगह तक नहीं था बाबजूद अधिकारियों, बाबू एवं कर्मियों के मेल से मजदूरों से मिट्टी उड़ाही दिखाकर लाखों रुपयों का बंदरबांट संपूर्ण प्रखण्ड से लेकर समाजिक एवं राजनीतिक महकमों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग मामले को देख हतप्रभ है कि भरा पोखरा का उड़ाही दर्शा दिया गया। यह उड़ाही 21 अक्टूबर से 5 नवंबर ,20 तक दर्शाया गया है जबकी पोखरा अभी भी जलमग्न है. माले नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने इसे "स्कूटर से साढ़ ढ़ोने" जैसा घोटाला बताया है. ऐपवा जिलाध्यक्ष सह माले नेत्री बंदना सिंह ने इस प्रकार का लूट प्रखण्ड के अन्य पंचायतों में भी किये जाने की आशंका जताते हुए पूरे प्रखण्ड के तालाब-पोखरे की जांच की मांग की है। इसे लेकर भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर उक्त मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने एवं सरकारी राजस्व वापस लेने अन्यथा 7 दिसंबर को 11 बजे से पांडे पोखर पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
समस्तीपुर शहर के होटल गीता गणेश चौक पर वर्ल्ड एड्स डे के दिन संस्कृति संस्कार और आधुनिकता पर युवाओं पर प्रभाव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं पर जो अधुनिकता का प्रभाव जो देखने को मिल रहा है, ओर जो सामाजिक संस्कृति युवा भूल रहे है, जो संस्कार युवाओं मे खत्म हो रहा है, कैसे अपने संस्कार और संस्कृति को बचाया जाए।
केंद्र सरकार के निर्देश पर थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को पुल निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है. बताया जा रहा है कि गंगा नदी पर बनने वाला यह पुल एनएच-31 और एनएच-80 को जोड़ेगा. पुल के बन जाने से बिहार को झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा आने-जाने के लिए एक नया रास्ता उपलब्ध हो जाएगा.
बिहार में अगले साल पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है। पंचायत आम निर्वाचन के लिए राज्यों में 1 लाख 19 हजार 24 बूथ गठित किए गए है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर : शहर के मालगोदाम चौक क्षेत्र लेलीन आश्रम भाकपा माले जिला कार्यालय में इंकलाबी नौजवान सभा जिला कमेटी की बैठक की गई । जिसकी अध्यक्षता एनौस जिला अध्यक्ष राम कुमार तथा संचालन जिला सचिव आसिफ होदा ने की । बैठक में बतौर अतिथि भाकपा माले जिला सचिव कामरेड प्रोफेसर उमेश कुमार, भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य कामरेड रामचंद्र पासवान मौजूद थे । बैठक में मोहम्मद बबलू, दिनेश कुमार सिंह, मोहम्मद अलाउद्दीन ,कृष्ण कुमार ,मोहम्मद नौशाद तोहीदी, दीनबंधु कुमार समेत अन्य अपना अपना विचार व्यक्त किया । बैठक में 5 दिसंबर को कल्याणपुर प्रखंड के बासुदेवपुर पंचायत भवन इंकलाबी नौजवान सभा कैडर कन्वेशन करने का निर्णय लिया गया । जिसमें बतौर मुख्य वक्ता महासचिव कामरेड नीरज कुमार ,सचिव सुधीर कुमार और राज परिषद कल्याणपुर विधानसभा के प्रत्याशी तथा मुख्य अतिथि भाकपा माले जिला सचिव प्रोफ़ेसर उमेश कुमार होंगे ।
