दीदी जी फाउंडेशन ने स्लम एरिया के 75 बच्चों के बीच किया मास्क का वितरण पटना, 02 दिसंबर सामाजिक संस्था दीदी जी फाउंडेशन, पटना (बिहार) ने स्लम एरिया के 75 बच्चों के बीच आज मास्क का वितरण किया। दीदी जी फाउंडेशन की संस्थापक एवं राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद के द्वारा कुरथौल पंचायत के 75 गरीब बच्चों को कोविड-19 महामारी की विस्तृत जानकारी दी गई एवं बच्चों के बीच मास्क का वितरण किया गया।इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। बच्चों को कोरोना के बीच कैसे अपना बचाव करना है इसकी जानकारियां भी उन्हें दी गई। बच्चों को होममेड नीम सैनिटाइजर बनाने की विधि बताई गई और शाकाहारी बनने के लिए जोर डाला गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंटू कुमार ,रंजीत ठाकुर, सूरज कुमार, अंकित कुमार ,अंशु कुमारी , महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड के भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई डीबीकेएन कॉलेज इकाई कमिटी की ओर से छात्र नेता केशव झा पर कॉलेज प्रशासन द्वारा किए हमला के विरोध में प्रतिरोध मार्च डीबीकेन कॉलेज गेट से नरहन बाजार होते हुए दुर्गा स्थान पहुंची।जहां एक सभा हुई।सभा की अध्यक्षता एसएफआई की कंचन कुमारी ने की।सभा को राज्य सचिव मंडल सदस्य साथी देवदत्त कुमार एसएफआई जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार केशव कुमार ने संबोधित किया सभा को संबोधित करते हुए राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड देवदत्त ने कहा डीबीकेएन कॉलेज में छात्रों के साथ किए गए हमला काफी निंदनीय है।हम इस घटना का पुरजोर विरोध करते हैं। वहीं सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि आए दिन इस कॉलेज परिसर में छात्रों कॉलेज प्रशासन के बीच काफी नोकझोंक होती रहती है जो छात्रहित और समाज हित के लिए गलत है।भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई कॉलेज प्रशासन से यह मांग करती है कि छात्रों के साथ दुर्व्यवहार ना करें और उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक ले।साथ ही बक्सर की पूर्व विधायक मंजू प्रकाश पर हमला प्रकरण में भी हम निंदा करते हैं।इस प्रतिरोध सभा में अर्पण कुमार,पशुपति कुमार,पारस कुमार,सरिता कुमारी,श्वेता कुमारी,काजल कुमारी,रानी कुमारी,रूपम कुमारी,संध्या कुमारी,वर्षा कुमारी,प्रीति कुमारी,ललन कुमार,अभिषेक कुमार,मनीषा कुमारी,मनीषा साह सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
डॉ़ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग के द्वारा मौसम पूर्वांनुमान में बताया गया है कि समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने 6 दिसम्बर तक के अपने पूर्वानुमान में बताया है कि इस दौरान समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, वैशाली एवं सीवान जिलों में एक-दो दिनों तक चार से छह किमी प्रति घंटा की गति से पछिया एवं उसके बाद पूरवा हवा चल सकती है। इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत एवं दोपहर में 30 से 45 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले के मथुरापुर ओपी के टाईगर मोबाईल के द्वारा गस्ती के दौरान दो युवकों को मन्नीपुर गांव से पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। दोनों गिरफ्तार युवक की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी रमेश कुमार 20 वर्ष और नीरज कुमार 19 वर्ष के तौर पर की गई है। मथुरापुर ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की मन्नीपुर गाँव मे दो युवक पिस्टल लेकर किसी घटना को अंजाम देने वाला हैं। इसी दौरान टाईगर मोबाईल ने गस्ती के दौरान दोनो युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिल्ली के किसान आंदोलन के समर्थन में सीपीआईएम एवं सीबीआई की ओर से विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया ! जिसकी अध्यक्षता सीपीआईएम के अंचल मंत्री श्याम किशोर कमल ने की! सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक अजय कुमार ने कहा कि आज केंद्र सरकार किसान के हित में काम नहीं कर रही है यह सरकार किसान विरोधी बिल लाकर किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना वित्तीय वर्ष 2019-20 के सभी ऋणावेदकों को सूचित किया जाता है कि अपने मूल कागजात के साथ निम्नलिखित तिथि को जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, समस्तीपुर में 11ः00 बजे पूर्वाहन से 04ः00 बजे अपराह्न तक अपने आवेदन पत्र में संलग्न कागजातों का मूल दस्तावेजों से जाँच/सत्यापित कराना सुनिश्चित किया जाये। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में महागठबंधन ने समस्तीपुर जिला समाहरणालय पर प्रर्दशन कर किसानों के खिलाफ पारित तीनों काला कानून को वापस लेने और दिल्ली में आन्दोलनकारी किसानों से बिना शर्त वार्ता कर मांग को पूरा करने की सरकार से मांग किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रेल मंडल में कुल 17 कर्मचारी रेल सेवा से दिनांक 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए। कोरोना महामारी के संक्रमण के परिप्रेक्ष्य में मूवमेन्ट नियंत्रण तथा समाजिक दूरी मामले को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड के द्वारा 'विडियो कॉन्फ्रेंसिंग' के माध्यम से सेवानिवृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें इस मंडल के सेवानिवृत हो रहे सभी रेल कर्मचारियों ने 'यूट्यूब' के माध्यम से भाग लिया है। इस मंडल के सभी कर्मचारियों को पेंशन भुगतान हेतु ई-पीपीओ जारी किया गया है, जिसकी प्रति उन्हें व्हाट्सप्प के माध्यम से भी भेजा गया है। ई-पीपीओ जारी होने से अब सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान सेवानिवृति के अगले माह से ही प्रारम्भ हो जायेगा। समापक भुगतान की राशि लेखा विभाग के द्वारा नेफ्ट/आरटीजीएस के माध्यम से सीधे सेवानिवृत कर्मियों के बैंक खाते में भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत हो रहे रेलकर्मियों के रेल सेवा से जुड़े उनके अनुभवों को भी 'अनुभव पोर्टल' पर अपलोड किया गया है। इस सेवानिवृति शीर्ष पर कुल 5.26 करोड़ रुपए समापक भुगतान की राशि तथा असामान्य मामलों के निष्पादन शीर्ष पर कुल 1.92 की राशि यानि कुल भुगतान 7.18 करोड़ रुपए की राशि वांछित बैंक के माध्यम से भुगतान की गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कृषि कानूनों के विरोध में फूंका पुतला समस्तीपुर : कृषि कानूनों और बिजली बिल 2020 को वापस लेकर दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार को समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के बाजार क्षेत्र के गांधी चौक पर अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले ने संयुक्त रूप से जुलूस निकालकर उक्त कानून का पूतला फूंका गया। मोतीपुर खैनी गोदाम से नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर लेकर संगठन द्वय के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला जो मुख्य मार्गों का नारे लगाते हुए भ्रमण कर गांधी चौक पहुंचकर एक सभा का आयोजन किया। अध्यक्षता किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया। ऐपवा जिलाध्यक्ष सह माले नेत्री बंदना सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने आहूत सभा को संबोधित किया। बतौर मुख्य वक्ता सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रेल, जहाज, बैंक, एलआईसी, एचपीसीएल, बीएसएलएन, लालकीला आदि कारपोरेट कंपनीयों को सौंपने के बाद मोदी सरकार कृषि एवं कृषि उत्पादों को अडानी- अंबानी को सौंपना चाहती है। सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने से कतरा रही है। किसानों को कारपोरेट और विचौलिया के चंगुल में फंसाया जा रहा है। इसे देश के किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने दिल्ली में किसान आंदोलन पर सरकार के इशारे पर की गई पुलिसिया दमन की निंदा करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जो सरकार किसानों से टकराई है, वो सरकार जमिंदोज हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर उक्त काला कानून वापस नहीं लिया गया तो मोदी सरकार को भी किसान सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।
गंगापुर के डीलर रामविलास साह द्वारा लिंक फेल का बहाना बनाकर दर्जनों उपभोक्ताओं को राशन से बंचित किये जाने के खिलाफ सड़क जाम कर एमओ का पूतला फूंका | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
