रेल मंडल में कुल 17 कर्मचारी रेल सेवा से दिनांक 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए। कोरोना महामारी के संक्रमण के परिप्रेक्ष्य में मूवमेन्ट नियंत्रण तथा समाजिक दूरी मामले को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड के द्वारा 'विडियो कॉन्फ्रेंसिंग' के माध्यम से सेवानिवृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें इस मंडल के सेवानिवृत हो रहे सभी रेल कर्मचारियों ने 'यूट्यूब' के माध्यम से भाग लिया है। इस मंडल के सभी कर्मचारियों को पेंशन भुगतान हेतु ई-पीपीओ जारी किया गया है, जिसकी प्रति उन्हें व्हाट्सप्प के माध्यम से भी भेजा गया है। ई-पीपीओ जारी होने से अब सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान सेवानिवृति के अगले माह से ही प्रारम्भ हो जायेगा। समापक भुगतान की राशि लेखा विभाग के द्वारा नेफ्ट/आरटीजीएस के माध्यम से सीधे सेवानिवृत कर्मियों के बैंक खाते में भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत हो रहे रेलकर्मियों के रेल सेवा से जुड़े उनके अनुभवों को भी 'अनुभव पोर्टल' पर अपलोड किया गया है। इस सेवानिवृति शीर्ष पर कुल 5.26 करोड़ रुपए समापक भुगतान की राशि तथा असामान्य मामलों के निष्पादन शीर्ष पर कुल 1.92 की राशि यानि कुल भुगतान 7.18 करोड़ रुपए की राशि वांछित बैंक के माध्यम से भुगतान की गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।