संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 65वीं महापरिनिर्वाण दिवस पर जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसके माध्यम से लोगों ने देश के प्रथम कानून मंत्री को याद किया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन एसडीओ कार्यालय परिसर में हुआ, जहां डीएम शशांक शुभंकर की अनुपस्थिति में सदर एसडीओ रवीन्द्र कुमार दिवाकर ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हों पर चलने की लोगों से अपील की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
