समस्तीपुर : गुरुवार को राजद कार्यालय कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर मे एक सादा समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अक्लियती कमिटी के जिला अध्यक्ष मो0 नसीम अब्दुल्लाह अंसारी के द्वारा मो0 अशरफ अली को समस्तीपुर जिले के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोंनित किया गया है। साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए मो0 आशिक को उजियारपुर प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया है। इस अवसर पर मो0 नसीम अब्दुल्लाह ने कहा की दोनो के मनोनयन से दल में बेहद मजबूती आएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
