बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के प्रखंड सरायरंजन के ग्राम पोस्ट अख्तियारपुर से दिनेश प्रसाद चौरसिया मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहतें है कि कोरोना का टीकाकरण कराने के लिए जो ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। समाज के 60 या 65 प्रतिशत लोग ही अशिक्षित है जिनके पास मोबाइल नहीं है वह व्यक्ति कैसे पंजीकरण करा पायेंगे उनको टीका कैसे मिल पायेगा यह बहित बड़ी समस्या है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए सरकार को कोई विकल्प निकलना चाहिए।

मोबाइल वाणी क माध्यम से सौरव जी से साक्षात्कार लिया गया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनको लक्षण दिखाई दिया की उनके पैरों में दर्द हो रहा था और चेक कराने पर उनका कोरोना पॉजिटिव निकला तब उन्हों ने घरेलु उपचार भी किया गार्गल करना भांप लेना काढ़ा पीना आदि घरेलु उपचार किया ।उन्होंने बतया की दवा खाने के बाद भी उनको बुखार आ रहा था तब उनको घबराहट हुई और जब एंटीजॉन जाँच कराया तो पता चला की उनको और साथ में रहने के कारण उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गयी। एंटीजॉन जाँच पॉजिटिव आने पर आरटीपीसीआर भी पॉजिटिव आटा है

समस्तीपुर के मोरदीबा स्थित कोविद पेशेंट भर्ती केंद्र में रोगी की सेवा में रातदिन लगी स्थानीय विशनपुर निवासी आशा कार्यकर्ता संगीता संगम जब खुद पोजिटिव हो गई तो उसे खुद का ईलाज के लिए दर- दर की ठोकर खानी पड़ी. बतौर संगीता उनके पोजिटिव होने की खबर सुनने के बाद सहकर्मी एवं अधिकारी उनकी सुधी लेना तो दूर आवश्यक दवा लेने गये उनके बेटे को चाभी नहीं होने का बहाना बनाकर लौटा दिया गया. किसी तरह वे निजी अस्पताल में अपना ईलाज करा रही हैं. ये सिर्फ एक आशा की नहीं बल्कि दर्जनों आशा की कहानी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आदरणीय मित्र बंधु गांव समाज के चाचा चाची भैया भौजी एवं सर संबंधी से सादर अनुरोध है कि मेरे पिताजी श्री राम उदगार राय दिनांक 13 5 2021 के रात्रि 11:00 बजे इस दुनिया से चल बसे । वर्तमान परिस्थिति में कोई भी कार्यक्रम करना देश समाज और अपने लिए घातक साबित होगा इसलिए सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया हूँ। इस कार्यक्रम को लॉकडाउन समाप्ति के बाद सामान्य समय होने पर आयोजित कर आप तमाम लोगों को सादर आमंत्रित करूंगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ताजपुर: प्रखंड के हरिशंकरपुर बघौनी निवासी और साहिबा बुटीक की संचालिका रेखा देवी और मनोज कुमार साह के विवाह के रजत जयंती वर्ष पर आचार्य राकेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में विश्वमाता गायत्री माता की आराधना के साथ सांध्यकालीन दीप यज्ञ का आयोजन किया गया । सांस्कृतिक उदघोष और विचारक्रांति के सुविचारों की शानदार प्रस्तुति के साथ ये अतिशोभनीय कार्यक्रम से उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हुए । कार्यक्रम के अंत मे द एलिट सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम के स्थानीय सदस्यों डॉ आर पी सिंह, डॉ सीमा राज, राकेश, आलोक, संतोष कुमार सुमन आदि के साथ घर संसार परिवार के द्वारा उनके 25 वें विवाह वर्षगाँठ पर 25 पौधे भेंट किये गए जिससे वो पुरा माहौल ही हरा भरा हो गया । पौधे भेंट करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने विवाह के रजत जयंती मना रहे दम्पति अपने बहन बहनोई को सुख संपति के साथ हरा भरा रहने का आशीर्वाद दिया और वहाँ उपस्थित लोगों के बीच आज इस कोरोना काल मे ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगों की परेशानी और वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से चर्चा किया और उपस्थित हर एक व्यक्ति से इस साल ही दस दस पेड़ लगाने का संकल्प लिया । इसके पूर्व इस दम्पति में दिन में विश्व प्रसिद्ध खुदनेश्वर धाम में जाकर कोविड प्रोटोकाल के तहद पुजा अर्चना किया और मंदिर परिसर में दो पौधों का रोपण भी किया । इस कार्यक्रम में डॉ आर कुमार, डॉ सीमा राज, नूतन कुमारी, डॉ आर पी सिंह, नीलम सिन्हा, अंजली, काजल, प्रकाश, राकेश, आलोक, अशोक गुप्ता, किरण, ममता, अदिति, मृत्युंजय , धनंजय, रिद्धिमान, सेतु आदि ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने जानकारी दी कि सभी ग्रामीण परिवारों को 10 हजार रूपये कोरोना भत्ता देने, कोरोना से हुई मौत पर सभी पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने, बिना आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन के तीन महीने के अंदर सभी को टीका लगाने की गारंटी करने, मनरेगा काल में अनाथ हुए सभी बच्चों की जिम्मेवारी सरकार द्वारा उठाने, सभी मजदूरों के प्रति परिवार को 35 किलो राशन, 5 किलो दाल एवं 5 हजार रूपये मासिक आर्थिक सहायता देने, कोरोना जांच एवं इलाज के लिए गांव-गांव में मेडिकल टीम भेजने, डीलर के हड़ताल समाप्त करना जल्द राशन वितरण करने, समेत अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के अखिल भारतीय मांग दिवस पर शहर के विवेक-विहार मुहल्ला में धरना- प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ता लाकडाउन का पालन करते हुए अपने- अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे कार्डबोर्ड लेकर नारे लगा रहे थे. कार्यक्रम में आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, दीपक यदुवंशी, धीरज कुमार, ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह आदि उपस्थित थे। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को दो बार कंपार्टमेंटल परीक्षा देने का विकल्प दिया है। एक बार स्कूल व दूसरी बाहर बोर्ड द्वारा यह परीक्षा ली जाएगी, जो छात्र स्कूल के अतिरिक्त मूल्यांकन में पास नहीं होंगे, ऐसे छात्रों के लिए युद्ध स्तर पर कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि स्कूल द्वारा ऑनलाइन अपार्टमेंट्स परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा के लिए बोर्ड स्कूलों को 10 सीट सैंपल पेपर भेजेंगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोमनाहा पंचायत के अंतर्गत चकसीमा ग्राम में सांप काट लेने से अफरा तफरी मच गई थी मौके पर पहुंचने के बाद कोई साधन नहीं होने के कारण मोटरसाइकिल से ही .रवि नेउनको अपने ही बाइक पर मुजफ्फरपुर के प्रभात तारा हॉस्पिटल में लेकर आया स्थिति गंभीर होने के कारण बहुत देर के बाद उनकी स्थिति ठीक हुई तकरीबन 1 घंटे के बाद वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है भगवान से आशा दुआ और आशीर्वाद बना कर रखिए कि वह स्वस्थ रहें। रवि रौशन कुमार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर एवं जिला परिषद उम्मीदवार क्षेत्र संख्या 1 कलौजर सोरमार हजपुरवा मालीनगर सैदपुर गोराई एवं सोमनाहा

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने जानकारी दी कि कोरोना लाकडाउन का करीब 12 दिन बीतने को है. लॉकडाउन से गरीब तबके खासकर दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा-खोमचा-ठेला चालक, फूटपाथी दुकानदार आदि के समक्ष भूखे रहने की समस्या आन पड़ी है. उन्हें काम भी नहीं मिल पा रही है और न कोई अन्य सहायता। केंद्र एवं राज्य सरकार मई में 5-5 किलो, कुल 10 किलो प्रति यूनिट नि:शुल्क राशन देने की घोषणा की थी. राशन का वितरण 5 मई से होना था लेकिन 5 मई से ही तमाम डीलर अपने मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल पर चले गये. फलतः राशन वितरण शुरू भी नहीं हो पाया.राशन के आभाव में गरीबों की बड़ी आवादी भूखे रहने का मजबूर है. घर में जमा राशि- राशन गत वर्ष के लाकडाउन में वे खर्च कर चुके हैं. यहाँ तक की अब उन्हें गांव- घर, पास- पड़ोस में महाजनी कर्ज भी नहीं मिलता है. बाबजूद इसके भाजपा- जदयू की सरकार चिर निद्रा में सोई हुई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया l कोरोना काल में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से समस्तीपुर नगर निगम द्वारा समस्तीपुर बस स्टेण्ड में संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण स्थानीय विधायक ने किया। विधायक ने भोजनालय में असहाय, लाचार, रिक्शा एवं ठेला चालक, मजदूर सहित आसपास के स्लम एरिया के लोग सभी सामुदायिक किचेन में भोजन की जानकारी ली। बदहाल व्यवस्था को देख कर विधायक ने नगर निगम के सिटी मैनेजर तथा कर्मियों की जम कर क्लास लगायी l विधायक ने निर्देश दिया कि‍ भोजन की गुणवत्ता व मात्रा का पूरा ख्‍याल रखें । मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , समाजसेवी मोo ￰नन्हें , मोo अली, पप्पू यादव , रंजीत कुमार रम्भू , मोo मुन्ने, राकेश यादव आदि मौजूद थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।