बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के प्रखंड सरायरंजन के ग्राम पोस्ट अख्तियारपुर से दिनेश प्रसाद चौरसिया मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहतें है कि कोरोना का टीकाकरण कराने के लिए जो ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। समाज के 60 या 65 प्रतिशत लोग ही अशिक्षित है जिनके पास मोबाइल नहीं है वह व्यक्ति कैसे पंजीकरण करा पायेंगे उनको टीका कैसे मिल पायेगा यह बहित बड़ी समस्या है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए सरकार को कोई विकल्प निकलना चाहिए।