स्वामी विवेकानंद और जीकेसी के सात मूल सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत : राजीव रंजन प्रसाद कायस्थों के सामाजिक , आर्थिक , शैक्षणिक और राजनीतिक प्रगति के लिए अभियान चलाएगा जीकेसी ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) प्रदेश भर में कायस्थों के सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक प्रगति के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाएगा और संगठन को जिला शहर से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत कर राजनीति में भी अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगा। आज जीकेसी के राज्य के सभी जिला अध्यक्षों की हुई वर्चुअल बैठक में इस पर विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया गया। बैठक में जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और जीकेसी के सात मूलभूत सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने पर जोर देते हुये कहा कि ऐसा करने से कायस्थ समाज अपने सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को पाने में सफल होगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिला के युवा के द्वारा वैक्सीन लेने की अथक प्रयास की जा रही है बावजूद वैक्सीन नही ले पा रहे है युवा बताते है कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लेते है जब सलौट बुक करने पर जाते है तो फुल दिखता है सलौट नही मिल पाता है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता मेहताब आलम ने राजा राम से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना महामारी आम जन की उथल पुथल कर छोड़ दिया है वही बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। सरकारी शिक्षक हो या प्राइवेट शिक्षक सब परेशान हैं। उनका वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। उनका इंक्रीमेंट और डीए सरकार ने फ्रिज कर दिया है। प्राइवेट स्कुल के शिक्षक तो भुखमरी के कागार पर पहुंच गए है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता मेहताब आलम ने राजा राम से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि अभी हमलोग जो कोरोना की दूसरी लहर झेल रहे हैं इससे ग्रामीण क्षेत्र में अभी बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा है। जो गांव अछूते थे वो भी इस महामारी के चपेट में आ गये हैं। गाँव में जो स्वाथ्य सुविधा है वो नगण्य मात्र रही है। सरकारी अस्पताल में दवाओं का आभाव है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कबीर चौक पर एक मोटरसाइकिल वाले ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को ठोक दिया । बताया जाता है कि साइकिल सवार व्यक्ति चिमनी पर से काम करके घर जा रहा था कि अचानक कबीर चौक के पास पीछे से काफी तेज आ रही मोटरसाइकिल बाइक उल्टा साइड जाकर साइकिल से जा रहे व्यक्ति को ठोक दिया, मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति बाल बाल बचे और साइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गए ।स्थानीय लोग साइकिल सवार व्यक्ति को नजदीकी हॉस्पिटल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे देख बेगूसराय के लिए रेफर कर दिया । साइकिल सवार व्यक्ति की पहचान विभूतिपुर उत्तर पुरानी पेठिया गाछी कृष्ण नंदन कापर वार्ड 14 के निवासी के रूप में कि गई ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिले के विभूतिपुर तेलसर चौर में चार पहिया वाहन की डिक्की से एवं शिवनाथ पुर गांव में शराब बेचने वाले के घर से विदेशी 97 लीटर शराब और एक इंदीवर गाड़ी पुलिस अपने कब्जे में कर के दो शराब बेचने वाले और गाड़ी मालिक के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई गई ।  सूचना देते हुए विभूतिपुर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि तेलसर चौर मे सिमान बांध के नजदीक विदेशी शराब खरीदने और बेचने की सूचना बिभूतिपुर पुलिस को मिली पुलिस सत्यापन के लिए अपने दल बल के साथ ठिकाने पर छापा मार दिया, छापा मारने की जगह से एंडेवर गाड़ी के डिक्की में लदे 88.5 एमएल विदेशी शराब के साथ अपने कब्जे में किया । शराब कारोबारी रात के मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा । फिर उन्हें गुप्त सूचना मिला की शिवनाथपुर गांव के राजेश कुमार शराब बेचने का काम घर पर करते हैं यह सूचना मिलते ही फिर पुलिस ने अपने दल बल के साथ राजेश कुमार के घर छापेमारी की तो राजेश कुमार के घर से 1 कार्टन विदेशी शराब में 8 लीटर 640 एमएल विदेशी शराब बरामद हुआ | विभूतिपुर पुलिस ने यह दोनों मामला प्राथमिकी दर्ज करके जांच में जुट गई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता मेहताब आलम ने राम कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि प्रवासी मजदूरों नही मिल रहा है रोजगार, परिवार चलाने को लेकर कभी बाहर जाते है जब बाहर काम नही मिलता है गावं आकर आइसक्रीम बेचने लगता है जब गावँ वाले कहते है हमारे गावँ में आइसक्रीम नही बेचने आओगे इस लिए हमारे बच्चों को सर्दी खाँसी हो जाएगा अब प्रवासी मजदूरों को परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के हरिहरपुर गांव निवासी शंभू पासवान के 28 वर्षीय पुत्र पप्पू पासवान का अचानक तबीयत खराब होने से समस्तीपुर निजी हॉस्पिटल ले गया जहां ऑक्सीजन की कमी के कारण उनका मृत्यु हो गया सीता शोक सभा पूर्व मुखिया राजेश पासवान आदि गांव के गणमान्य व्यक्ति कुछ जाने-माने लोग जिन्होंने भगवान से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शांति मिले

कोरोना महामारी के दौरान लोग बेरोजगार हो रहे हैं। ऐसे में जीविका के माधयम से कई लोगों को रोजगार मुहैया हो रही है। लॉक डाउन के दौरान मास्क बना कर मिंटु खुद को कर रही हैं सशक्त।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत के दरियापुर गांव से रामजी सदा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोरोना की वजह से उनके परिवार पर भोजन का संकट आ पड़ा है। जब काम करते है तो खा पाते है और नहीं करते है तो नहीं खा पाते है और डीलर के यहां से राशन भी नहीं मिला है।