जिले के विभूतिपुर तेलसर चौर में चार पहिया वाहन की डिक्की से एवं शिवनाथ पुर गांव में शराब बेचने वाले के घर से विदेशी 97 लीटर शराब और एक इंदीवर गाड़ी पुलिस अपने कब्जे में कर के दो शराब बेचने वाले और गाड़ी मालिक के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई गई ।  सूचना देते हुए विभूतिपुर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि तेलसर चौर मे सिमान बांध के नजदीक विदेशी शराब खरीदने और बेचने की सूचना बिभूतिपुर पुलिस को मिली पुलिस सत्यापन के लिए अपने दल बल के साथ ठिकाने पर छापा मार दिया, छापा मारने की जगह से एंडेवर गाड़ी के डिक्की में लदे 88.5 एमएल विदेशी शराब के साथ अपने कब्जे में किया । शराब कारोबारी रात के मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा । फिर उन्हें गुप्त सूचना मिला की शिवनाथपुर गांव के राजेश कुमार शराब बेचने का काम घर पर करते हैं यह सूचना मिलते ही फिर पुलिस ने अपने दल बल के साथ राजेश कुमार के घर छापेमारी की तो राजेश कुमार के घर से 1 कार्टन विदेशी शराब में 8 लीटर 640 एमएल विदेशी शराब बरामद हुआ | विभूतिपुर पुलिस ने यह दोनों मामला प्राथमिकी दर्ज करके जांच में जुट गई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।