बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत के दरियापुर गांव से मनोज कुमार पटेल मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इनके गाँव में महादलित समुदाय से बहुत से लोग आये है जो दैनिक मजदूरी का काम करते है। इस कोरोना लॉकडाउन की वजह से उनके परिवार पर भोजन का संकट आ पड़ा है और अभी तक डीलर के यहां से राशन भी नहीं मिला है। इसलिए वह आग्रह करते है कि उन्हें कोई मदद मिल जाए

बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला के बिथान प्रखंड से मुकेश कुमार सिंह, मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रहे है कि उन्होंने मोबाइल वाणी के सहयोग से कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया था। जिस से उन्हें मोबाइल वाणी से सहयोग मिला है। कोरोना के टीकाकरण के लिए जगह सुनिश्चित कराने और समय आरक्षित कराने के लिए मोबाइल वाणी के प्रतिनिधियों से सहयोग मिला है । इस कारण से वह 15 मई को मारवाड़ी धर्मशाला के बिथान में टीका ले पाए हैं। वह अपने प्रखंड वासियों से अनुरोध करते है कि सभी मोबाइल वाणी के सहयोग से पंजीकरण करा कर कोविड टीकाकरण अवश्य करवाएं । उन्होंने इसके लिए मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया है।

समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचकर कोरोना पीड़ित रोगियों तथा उनके परिजनों से मिले और उनका हाल जाना। उन्होंने मौके पर मौजूद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाo हेमंत कुमार से रोगियों को उचित देखभाल करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

देश को कोरोना महामारी में धकेलने वाले देश बेचू- आदमखोर मोदी-शाह से इस्तीफा देने, ऐंबुलेंस चोर राजीव प्रताप रूडी को जेल में बंद करने एवं पप्पू यादव को रिहा करने समेत अन्य मांगों को लेकर राज्यव्यापी प्रतिवाद के तहत शनिवार को माले कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन का पालन करते हुए प्रखण्ड के स्थानीय मोतीपुर वार्ड-10 में धरना दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिलाधिकारी के निदेशानुसार दिनांक 16 मई 2021 से समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में कुल 9 स्थानों पर 18-44 आयु वर्ग का टीकाकरण किया जाएगा।पहले केवल 2 टीकाकरण स्थल थे। पोर्टल पर भी लोगों के लिए 9 टीकाकारण स्थल उपलब्ध होंगे। Covaxin टीकाकरण स्थल जननायक कर्पूरी सभागार,उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर ऐलॉथ,मध्य विद्यालय बहादुरपुर, उच्च विद्यालय धर्मपुर Covidshield टीकाकरण स्थल - जननायक कर्पूरी सभागार बारह पत्थर रोड, बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर, गोल्फ फील्ड हाई स्कूल माधुरी चौक, के ई इंटर स्कूल काशीपुर,तिरहुत एकेडमी समस्तीपुर

कोरोना महामारी को देखते हुए मुजफ्फरपुर समाहरणालय ने मुख्य नंबर जारी किया ताकि कोरोना से जुड़ी कोई समस्या होतो समय अनुसार जानकारी प्राप्त कर सकते है कोविद-19 टॉल फ्री न0 18003456629 वही मेडिसिन के लिए चिकित्सीय सलाह लेने के लिए 9471298500/9572522838 है जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष नंबर 0612 - 2266050,51,52,54,55,56,58,59,60,61,62,63,64,65....70,71 से प्राप्त कर सकते है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य से संजय कुमार बबलू ,समस्तीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में लॉक डाउन में सुबह 7 से 11 बजे तक छूट की अवधि ने सब्जी एवं फल उत्पादक किसानों की कमर को तोड़ कर रख दिया है। इसका खामियाजा सिर्फ सब्जी उत्पादक किसान ही नहीं बल्कि गद्दीदार, व्यापारी एवं आम उपभोक्ता को भी भुगतना पड़ रहा है। सब्जी तोड़ कर मंडी पहुंचते ही अंतिम समय 11 बज जाने के कारण किसान को आधे-पौने दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ता है या कभी छोड़ देना पड़ता है। व्यापारी के साथ भी समस्या है कि आज खरीद किया गया सब्ज़ी कल होकर बेचना पड़ता है जिससे कई सब्जियों के खराब होने के कारण फेंकना पड़ता है। आम उपभोक्ताओं को ताजा सब्जी नहीं मिल पाता एवं ऊँची कीमत भी चुकानी पड़ती है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सामाजिक सद्भाव,भाईचारे, प्रेम-सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का माहौल राजधानी पटना से सटे महान बैज्ञानिक आर्यभट्ट की नगरी खगौल में 'ईद-उल-फितर' त्यौहार का नजारा देखने को मिला है | जहाँ मुस्लिम और हिन्दू भाइयों ने एक साथ मिल कर कोरोना संक्रमण संकट काल में स्थानीय कुष्ट आश्रम में जा कर गरीबों के बीच लच्छा सेवई का वितरण कर ईद का मुबारकबाद दिया है | इस में शामिल में सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिंस मो रिंकू ,नवीन कुमार, मो.सुल्तान ,मो.गुड्डू,मो.बादल .मो सदाब,पिंटू,मो.गोल्डन,मो.नूरआलम,मो.असलम,ओम नन्दन तिवारी,आकाश कुमार आदि का कहना है कि इस्‍लाम में रमज़ान का महीना सबसे पाक माना जाता है। इस महीने में 30 दिनों तक रोजा रखने और अल्‍लाह की इबादत करने के बाद हर किसी को इंतजार होता है चांद के दीदार का। जो बताता है कि ईद आ गई है। यूं तो ईद पर मस्जिदों से लेकर बाजारों में जो रौनक और लोगों में उत्‍साह देखने को मिलता है, वो कमाल का होता है, लेकिन इस बार कोरोना संकट के चलते ईद की रौनक कुछ कम हुई है | कोरोना की वजह से लोगों को अपने-अपने घरों में ही ईद मानना पड़ा है | हम सभी हिन्दू-मुस्लिम भाई,इस ईद के मौक़े पर अपनी इबादत में देश व प्रदेश में अमन-चैन, ख़ुशहाली तथा प्रत्येक इंसान के अच्छे स्वास्थ्य व समृद्धि के लिए दुआ करें और ईश्वर-अल्ला से प्रार्थना करते हैं कि कोरोना महामारी से लोगों को मुक्ति मिले। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिलाधिकारी के निदेशानुसार दिनांक 16 मई 2021 से समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में कुल 9 स्थानों पर 18-44 आयु वर्ग का टीकाकरण किया जाएगा। पहले केवल 2 टीकाकरण स्थल थे। पोर्टल पर भी लोगों के लिए 9 टीकाकारण स्थल उपलब्ध होंगे। Covaxin टीकाकरण स्थल: 1. जननायक कर्पूरी सभागार, बारह पत्थर रोड, समस्तीपुर 2. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरपुर ऐलॉथ 3. मध्य विद्यालय, बहादुरपुर 4. उच्च विद्यालय, धर्मपुर Covidshield टीकाकरण स्थल: 1. जननायक कर्पूरी सभागार, बारह पत्थर रोड, समस्तीपुर 2. बालिका उच्च विद्यालय, काशीपुर 3. गोल्फ फील्ड हाई स्कूल, माधुरी चौक 4. के ई इंटर स्कूल, काशीपुर 5. तिरहुत एकेडमी, समस्तीपुर

सामाजिक सद्भाव,भाईचारे, प्रेम-सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का माहौल राजधानी पटना से सटे महान बैज्ञानिक आर्यभट्ट की नगरी खगौल में 'ईद-उल-फितर' त्यौहार का नजारा देखने को मिला है | जहाँ मुस्लिम और हिन्दू भाइयों ने एक साथ मिल कर कोरोना संक्रमण संकट काल में स्थानीय कुष्ट आश्रम में जा कर गरीबों के बीच लच्छा सेवई का वितरण कर ईद का मुबारकबाद दिया है |