समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचकर कोरोना पीड़ित रोगियों तथा उनके परिजनों से मिले और उनका हाल जाना। उन्होंने मौके पर मौजूद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाo हेमंत कुमार से रोगियों को उचित देखभाल करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
