बिहार राज्य से संजय कुमार बबलू ,समस्तीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में लॉक डाउन में सुबह 7 से 11 बजे तक छूट की अवधि ने सब्जी एवं फल उत्पादक किसानों की कमर को तोड़ कर रख दिया है। इसका खामियाजा सिर्फ सब्जी उत्पादक किसान ही नहीं बल्कि गद्दीदार, व्यापारी एवं आम उपभोक्ता को भी भुगतना पड़ रहा है। सब्जी तोड़ कर मंडी पहुंचते ही अंतिम समय 11 बज जाने के कारण किसान को आधे-पौने दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ता है या कभी छोड़ देना पड़ता है। व्यापारी के साथ भी समस्या है कि आज खरीद किया गया सब्ज़ी कल होकर बेचना पड़ता है जिससे कई सब्जियों के खराब होने के कारण फेंकना पड़ता है। आम उपभोक्ताओं को ताजा सब्जी नहीं मिल पाता एवं ऊँची कीमत भी चुकानी पड़ती है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।