समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के मध्य विद्यालय शिवाजी नगर के प्रांगण में दिनांक 11 05 2021 से समुदायिक भोजन केंद्र का आयोजन चल रहा है जिला समाहर्ता समस्तीपुर के आलोक में प्रभारी सीआई सुरेश पासवान एवं आंचल अधिकारी रामदत्त पासवान के द्वारा चलाया जा रहा है एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति सहयोग के लिए जुटे हुए हैं
सभी मुसलमान भाइयों को ईद पर्व का हार्दिक शुभकामनाएं। ईद का शाब्दिक अर्थ है- "खुशी"खुशियों का यह त्यौहार पवित्र रमजान महीने के 30 रोज के मुकम्मल होने के उपलक्ष में मनाया जाता है। ईद मुसलमानों का सबसे अजीब पर्व है, जो हमारी समाज ही जिंदगी में मिठास घोलने का पैगाम देता है। इस पर्व के साथ दूध और सेवकों का जुड़ाव मिठास की इसी परंपरा को मजबूत करने की वकालत करती है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वासियों से कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के साथ मुकाबला करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन को सफल बनाने में सबका सहयोग जरूरी है। बिहारवासी कोरोना के खिलाफ जंग में सफल होंगे। आप अपना हौसला एवं धैर्य बनाए रखें। सरकार बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। कृपया जागरुक एवं सतर्क रहें। डॉक्टरों की सलाह और दिशा निर्देश का पालन करें।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में सरकार के द्वारा बढ़ते कोविड-19 के मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लॉकडाउन लगाए जाने के बावजूद नरहन बाजार, में दुकानदार दुकान खोलकर सामान बेच रहे है सड़कों पर मोटरसाइकिल चार चक्के बिना पास के इमरजेंसी जरूरत नहीं रहने के बावजूद बिना सोशल डिस्टेंसिंग और बिना मास्क लगाएं सड़कों पर घूम रहे हैं पुलिस प्रशासन इस बात को लेकर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं अगर चौक चौराहे पर जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं करेंगे तो, विभूतिपुर कोविड-19 के मामले में स्थित लॉकडाउन के बावजूद भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है, आगे चलकर यहां के लोगों को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए पुलिस प्रशासन लॉकडाउन का पालन नहीं करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाए, तभी जाकर लॉकडाउन का सही पालन हो सकेगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पटना कंकड़ बाग पटना स्थित साई मंदिर न्यास समिति द्वारा जरूरतमंदों के लिए भोजन पैकेट्स वितरण के अवसर पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने अनेक दिहाड़ी मजदूरों ,रिक्शा ठेला चालकों ,फुटपाथ दुकानदारों एवं वृद्ध जनों के बीच पूड़ी सब्जी एवं हलुआ के पैकेट्स वितरित किये .इस अवसर पर श्री प्रसाद ने कहा कि साईबाबा स्वयं सबको भोजन कराते थे .इसीलिए साई भक्त भंडारा के बगैर बाबा से सम्बंधित कोई भी आयोजन नहीं करते हैं .इसीलिए दान एवं परोपकार से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं है .श्री प्रसाद ने साई मंदिर न्यास समिति के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में इस भंडारा के लिए न्यास समिति को साधुवाद दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने पूर्व मंत्री रामविचार राय के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनकी पहचान क्षेत्र में एक जनसेवक के रूप में थी और जीवन के अंतिम क्षणों तक वे जनसेवा के लिए काम करते रहे l उनका जाना राजद के लिए ही नहीं पूरे बिहार की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है lइस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर । कोरोना की दूसरी तेज रफ्तार (बेब) ने पूरे देश मे कोहराम मचा दिया है । हर दिन कोरोना अपना कहर बरपा रही है । इस बीच कोरोना मरीजों कर लिए बरदान बन रही ऑक्सीजन की किल्लत पूरा देश परेशान है । लेकिन राहत की बात है कि समस्तीपुर जिले के कर्पुरीग्राम स्थित चंदूका एयर गैस प्लांट जिले के साथ साथ आसपास के कई जिलों के लिए बरदान बनी हुई है । कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीज की ऑक्सीजन की कमी से सांसे टूट रही है। लेकिन समस्तीपुर में जिला प्रशासन की देखरेख में संचालित हो रही चंदूका एयर गैस प्लांट समस्तीपुर जिला ही नही पास के जिले पटना, वैशाली, आरा, मधुवनी,दरभंगा सहित अन्य जरूरतमंद जिलों के सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज की टूट रही सांसों में दम भरने के लिए दिन रात – चौबीस घन्टे जुटी है । जिला प्रशासन की आंकड़ों के अनुसार 24 घन्टे में चंदूका एयर गैस टिफिलिंग प्लांट से तकरीबन 9 सौ सिलेंडर में ऑक्सीजन का रिफिलिंग की जाती है । आवश्यकता के अनुसार उपस्थित नोडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार खनन पदाधिकारी समस्तीपुर के द्वारा वरीय पदाधिकारी के परामर्श के अनुरूप तय की जाती की किस जिले की रीफिलिंग पहले करनी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को ट्वीट कर लिखा कि "आज सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई. लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है. इसलिए बिहार में अगले 10 दिनों तक यानी कि 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर कोरोना संक्रमण के इस त्रासद घड़ी में सावधानी और सतर्कता ही सुरक्षा का बेहतर साधन है। इसलिए बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर नहीं निकलें। बहुत जरूरी हो तो सेनेटाइजर लगा कर और मास्क पहन कर ही निकलें। उक्त बातें ईपी एस के निदेशक ब्रजकिशोर कुमार ने कही। वे कोरोना जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को लॉक डाउन का पालन करने की सलाह दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शारीरिक दूरी का पालन अवश्य करें और भीड़ भाड़ से बचें। बताते चलें कि ईडन वेलफेयर ट्रस्ट बलभद्रपुर के द्वारा करोना जागरूकता अभियान चलाकर वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए बाजोपुर जेल चौक से लेकर बलभद्रपुर मुसहर टोली तक सभी दुकान गली गाड़ी ई-रिक्शा बाइक को भी सेनीटाइज करवाया गया। मौके पर संस्था के चेयरमैन ब्रज किशोर कुमार ,आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ,अधिवक्ता बागेश्वर पाल ,दास इलेक्ट्रिक के प्रोपराइटर चंदेश्वर दास, ओम प्रकाश दास मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर कोविड-19 का टीका सुरक्षित है और असरदार भी । आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने सभी भारतवासियों से अपील करते हुए कहा की टीकाकरण कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें कोविड-19 टीका लगाने को लेकर कई भ्रांतियां, डर और अफवाहें भी सुनने को मिल रही है। कृपया उन सब पर बिल्कुल ध्यान न दें।स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें। दवाई भी और कड़ाई भी ।बताते चलें कि श्री वर्मा ने वैसे सैंकड़ों लोगो को कोरोना का वैक्सिन लेने के लिए प्रेरित किया जिन्होंने वैक्सिन नहीं लेने का निश्चय कर लिया था।आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा से प्रेरित होकर लोगों ने न केवल स्वयं वैक्सिन ली बल्कि अपने पूरे परिवार को भी कोरोना का वैक्सिन दिलवाने काम किया।साथ ही अन्य लोगों को भी वैक्सिन लेने के लिये प्रेरित किया ।आशा सेवा संस्थान के सचिव ने सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता से भी अपील की है कि वो भी सोशल मीडिया के माध्यम से या अन्य माध्यमों से लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सिन लेने के लिये प्रेरित करें।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
