आनंद कश्यप मोहिउद्दीन नगर के नए थाना अध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किए गए हैं। उन्होंने अपने कार्यभार बुधवार को संभाल लिया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी प्राथमिकता होगी। हर हाल में अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसा जाएगा। उन्होंने इस कार्य में आम जनों से भी सहयोग की अपील की है। बताते चलें कि तत्कालीन थाना अध्यक्ष सुमन कुमार के तबादले के बाद प्रशिक्षु डीएसपी सत्य काम प्रभार में रहे। फिर आनंद कश्यप को यहां की जिम्मेदारी दी गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Comments


समस्तीपुर जिला अंतर्गत बिभूतिपुर प्रखंड में विद्यार्थी का भी हाल खाराब है उनका कहना है कि ना गांव में नेट काम कर रहा है नाही गरीब लोगों के पास मोबाइल है वह कैसे पढ़ाई करेगा
Download | Get Embed Code

May 13, 2021, 12:08 p.m. | Tags: autopub  

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना के ग्राम सलखन्नी से हंसराज ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वह कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भारत अब भी खौफजदा है। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में बीते एक-दो दिनों से कमी देखी जा रही है, मगर मौतों की बढ़ती संख्या से अब भी टेंशन कायम है। भारत में कोरोना से होने वाली मौतों ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और ऐसा पहली बार है जब देश में एक दिन में 4200 लोगों ने जान गंवाई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में तथा छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर आज बुधवार को बंगाली टोला समस्तीपुर स्थित भाकपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ ने एक दिवसीय उपवास रख कर इसे “काला दिवस ” के रूप में मनाया l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लॉकडाउन को लेकर बाजार में किराना सामान की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन की ओर से 6 मई को पहली बार सामान का रेटलिस्ट जारी किया गया था। इसमें मुख्य रूप से अरहर दाल की कीमत 86 रुपए प्रति किलोग्राम, मूंग दाल की कीमत 115 रुपए व तेल की कीमत 156 रुपए लीटर दी गई थी। इसके साथ ही 23 किराना व आवश्यक सामान की दर प्रशासन की ओर से जारी की गई थी। मुख्य रूप से दाल व तेल की कीमत बाजार की कीमतों से कहीं भी मेल नहीं खा रही थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ई-लाइब्रेरी चालू हो गयी है। कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों के लिए पाठ्यक्रम की डिजिटल किताबें और वीडियो, वेबसाइट/एप्लिकेशन पर उपलब्ध है। शिक्षक, अभिभावक और बच्चे ई-लाइब्रेरी का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। अपनी पढ़ाई जारी रखें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बारिश होने के साथ ही जलजमाव की समस्या शुरू हो गई है। हल्की बारिश में अगर यह हाल है तो वर्षा के दिनों में क्या होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सभी भारतवासियों एवं हमारे सभी केंद्रीय कर्मचारी से अपील है कृपया टीकाकरण कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। कोविड-19 टीका लगाने को लेकर कई भ्रांतियां, डर और अफवाहें भी सुनने को मिल रही है। कृपया उन सब पर बिल्कुल ध्यान न दें।

समस्तीपुर जिला में दिनों-दिन कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं।इसका मुख्य कारण है कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

स्थानीय अस्पताल में संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सीय कार्यों से अलग रहकर होम आइसोलेशन में जाने का निर्णय लिया है। संविदा कर्मियों ने चिकित्सा पदाधिकारियों के नाम लिखे पत्र में कहा है कि बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के पत्रांक 01, दिनांक 10 मई 2021 के आलोक में यह निर्णय लिया गया है। कहां है कि होम आइसोलेशन में रहकर अस्पताल की संपूर्ण जिम्मेदारियों से हम सब मुक्त रहेंगे। धीरेंद्र कुमार, राम कुमार राय, अमित कुमार सिन्हा, सुमन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, हीरा कुमारी आदि शामिल रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।