स्थानीय अस्पताल में संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सीय कार्यों से अलग रहकर होम आइसोलेशन में जाने का निर्णय लिया है। संविदा कर्मियों ने चिकित्सा पदाधिकारियों के नाम लिखे पत्र में कहा है कि बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के पत्रांक 01, दिनांक 10 मई 2021 के आलोक में यह निर्णय लिया गया है। कहां है कि होम आइसोलेशन में रहकर अस्पताल की संपूर्ण जिम्मेदारियों से हम सब मुक्त रहेंगे। धीरेंद्र कुमार, राम कुमार राय, अमित कुमार सिन्हा, सुमन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, हीरा कुमारी आदि शामिल रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
